अभिनेता कबीर बेदी अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। अब उन्होंने अपनी बायोग्राफी ‘स्टोरीज आई मस्ट टेल: द इमोशनल लाइफ ऑफ द एक्टर’ रिलीज किया है। इस ऑटोबायोग्राफी में कबीर बेदी ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई रहस्यों का खुलासा किया है। जिसमें परवीन बाबी से नजदीकियों से लेकर पहली पत्नी प्रतिमा संग उनकी असफल शादी तक, सारी बातों का जिक्र है। अब कबीर बेदी ने एक और हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।
2 of 5
कबीर बेदी-परवीन दुसांझ
- फोटो : सोशल मीडिया
कबीर बेदी ने बताया कि उन्होंने एक बार उन्होंने अपनी पत्नी परवीन दुसांझ से उनका नाम बदलने के लिए कहा था। क्योंकि उनकी जिंदगी में पहले ही एक परवीन थी, जिनके साथ वह कभी रिलेशनशिप में थे, जिनकी जिंदगी मानसिक बीमारियों से घिरी थी। ऐसे में कबीर नहीं चाहते थे कि उनकी पत्नी परवीन दुसांझ को लोग परवीन बॉबी से मिक्स कर बैठें।
3 of 5
कबीर बेदी-परवीन दुसांझ
- फोटो : फेसबुक
लेकिन उनकी पत्नी परवीन पति कबीर बेदी की यह बात सुनकर गुस्सा हो गईं। कबीर बेदी कहते हैं, 'मैंने कहा, मेरी जिंदगी में पहले ही एक परवीन आ चुकी है, क्या आप अपना नाम कुछ और कर सकती हैं या बदलने के लिए मन बनाएंगी, क्योंकि लोग आपका नाम सुनकर भ्रमित होते हैं। लेकिन, यह सुनते ही वह नाराज हो गई और मुझसे पूछा कि आपने मुझसे अपना नाम बदलने के लिए पूछने की हिम्मत कैसे की?''
4 of 5
कबीर बेदी-परवीन दुसांझ
- फोटो : सोशल मीडिया
साथ ही पत्नी परवीन ने अपना नाम बदलने से साफ इनकार कर दिया। लेकिन, जब वह भारत आईं, तब उन्हें इस का एहसास हुआ कि लोगों के लिए परवीन मेरी जिंदगी कभी ना भुलाया जाने वाला हिस्सा हैं। इसके बाद से कबीर बेदी ने पत्नी को 'V' नाम से बुलाना शुरू कर दिया।
5 of 5
कबीर बेदी-परवीन दुसांझ
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अभिनेता कबीर बेदी ने भारतीय सिनेमा में कई फिल्मों में काम कर अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवाया है। कबीर बेदी अपनी फिल्मों से ज्यादा अभिनेत्रियों के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे । कबीर बेदी ने अपनी लाइफ में चार शादियां की। उनकी चौथी बीवी परवीन दुसांज हैं जो कबीर से 29 साल छोटी हैं ।
ये भी पढ़ें: कुंभ के शाही स्नान पर फूटा ऋचा चड्ढा का गुस्सा, कहा- ये महामारी फैलाने वाला इवेंट है