फैंस के बीच 'सिंघम (Singham)' नाम से मशहूर सूर्या तमिल सिनेमा का जाना-माना नाम है। सूर्या साउथ ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपने इस कैरेक्टर की वजह से लोकप्रिय हैं। लेकिन उनकी पत्नी भी कुछ कम नहीं हैं। 18 अक्टूबर 1977 को मुंबई में जन्मीं, ज्योतिका (Jyothika) ने कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।
2 of 5
jyotika
- फोटो : Social Media
ज्योतिका का नाम साउथ की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस में शुमार हैं। साउथ की हर दूसरी फिल्म में आपको ज्योतिका दिख जाएंगी। ज्योतिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत भले ही बॉलीवुड से की हो लेकिन उनका सिक्का साउथ में ज्यादा चलता है। ज्योतिका का नाम उन अभिनेत्रियों में लिया जाता है जिनका दिल अपने ही को एक्टर पर आ गया।
3 of 5
jyotika
- फोटो : Social Media
सूर्या और ज्योतिका ने 1999 में आई फिल्म 'पूवेल्लम केत्तुप्पर' में सबसे पहले स्क्रीन शेयर किया था। इसके बाद से ही दोनों की अफेयर की खबरें आने लगीं। आखिरकार ज्योतिका ने 11 सितंबर, 2006 में एक्टर सूर्या से शादी कर ली। दोनों की धूमधाम से शादी हुई थी। अपनी शादी के दिन ज्योतिका ने पिंक कलर की साड़ी पहनी थी जिसकी कीमत तीन लाख थी। दोनों की शादी में जयललिता भी शामिल हुई थीं।
दोनों अब तक 7 फिल्मों में काम कर चुके हैं। इस कपल के दो बच्चे बेटी दिया और बेटा देव है। ज्योतिका ने एक्टिंग डेब्यू 1998 में आई हिंदी फिल्म 'डोली सजा के रखना' से किया था। बाद में उन्होंने तमिल फिल्म वाली, मुगावरी, कुशी, रिदम, तेनाली, डम डम डम, स्टार और राजा जैसी फिल्मों में काम किया।
ज्योतिका ने तमिल फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘वाली’ से की थी। ज्योतिका अपने 20 साल के फिल्मी करियर में 42 फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं। इसमें वह साउथ की सुपरहिट फिल्म मास में भी नजर आई थीं।
ये भी पढ़ें- टी-स्टॉल में बर्तन धोकर बीता था ओमपुरी का बचपन, बिना कपड़ों के मिला था शव