'पद्मावत' फिल्म में मलिक काफूर के किरदार ने जिम सरभ की किस्मत चमका दी थी। इस फिल्म में मलिक काफूर ने दास का रोल निभाया था जो अपने राजा के प्यार में सारी हदें पार कर देता है। रातोंरात सुर्खियों में आया यह एक्टर एक वीडियो को लेकर विवाद में फंस गया है। इस वीडियो में जिम सरभ रेप से संबंधित जोक सुना रहे हैं जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच जिम सरभ ने इस मुद्दे पर अपनी सफाई दी है।
जिम सरभ का यह वीडियो 'कांस फिल्म फेस्टिवल' का है। इस वीडियो में जिम कंगना के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में जिम सरभ कह रहे हैं - 'अगर मेरा रेप 12 प्रॉस्टीट्यूट कर देें और उसके बाद मैंने शराब पी ली तो पंजाबी लड़का कहेगा मैं भी।' इस वीडियो के वायरल होते ही जिम और कंगना यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। वहीं अब जिम ने वायरल वीडियो पर सफाई दी है।
बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए जिम सरभ ने कहा - 'हम लोग जिस माहौल में है उसे अच्छी तरह से समझता हूं। बलात्कार गंभीर मुद्दा है और मैं भी इसे इसी तरह से देखता हूं। जो जोक आप वीडियो में सुन रहे हैं उसका इससे कोई लेना देना नहीं है। एक Priest ने सवाल पूछा था जिसका बस जवाब दे रहा था।'
इसके साथ ही जिम सरभ ने कहा - 'मैं न केवल बलात्कार बल्कि किसी भी तरह के यौन शोषण के विरोध में हूं। मेरा इरादा किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाने का नहीं था। मैं इस तरह के जघन्य अपराधों को मजाक नहीं समझता।'
आपको बता दें, 'कांस फिल्म फेस्टिवल' में जिम सरभ ने भी रेड कॉरपेट पर वॉक किया था। जिम के अलावा दीपिका पादुकोण, मल्लिका शेरावत, सोनम कपूर , कंगना रनौत और ऐश्वर्या राय बच्चन इस फेस्टिवल का हिस्सा बनी थीं। जिम ने अपने करियर की शुरुआत 'नीरजा' फिल्म से की थी। जिम जल्द ही संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में नजर आएंगे।