फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली के पूर्व ACP का दावा- 'श्रीदेवी की मौत दुर्घटनावश नहीं सोची समझी हत्या, ये हैं 5 सबूत'

Fri, 18 May 2018 10:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 18 May 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
delhi police retired acp says sridevi death a planned murder
श्रीदेवी

एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत का विवाद सुलझता नहीं दिख रहा है। अब दिल्ली के पूर्व एसीपी वेदभूषण ने श्रीदेवी की मौत को संदिग्ध बताते हुए सवाल खड़े किए हैं। दरअसल, वेद भूषण की निजी जांच एजेंसी पुलिस सॉल्यूशन इंडिया का दावा है कि उन्होंने दुबई के जुमेराह एमिरेट्स होटल में जाकर जांच की है जहां श्रीदेवी का निधन हुआ था। जिसके बाद उन्होंने दुबई पुलिस की कार्रवाई को महज खानापूर्ति बताया है।

delhi police retired acp says sridevi death a planned murder
वेद भूषण

1. दिल्ली के पूर्व एसीपी वेद भूषण ने दावा किया कि श्रीदेवी की मौत के बाद होटल जुमेराह एमिरेट्स ने फ्रंट स्टाफ को बदल दिया है और जो नया स्टाफ आया है उसे इस मामले में चुप रहने को कहा है। स्टाफ को यह निर्देश भी है कि जिस रूम में श्रीदेवी की मौत हुई वह किसी को नहीं देना है। यहां तक कि होटल में प्राइवेट वीडियोग्राफी पर भी रोक लगा दी गई है। इसके बावजूद वो किसी तरह होटल की वीडियोग्राफी करके लाए हैं। उनका कहना है कि अगर श्रीदेवी की मौत सामान्य थी तो क्यों होटल के फ्रंट स्टाफ को बदला गया?

delhi police retired acp says sridevi death a planned murder
sridevi

2. जांच एजेंसी ने आगे कहा कि वर्ल्डवाइड इंवेस्टिगेशन का जो वैज्ञानिक तरीका होता है उसे फॉलो ही नहीं किया गया। न श्रीदेवी की कॉल डिटेल निकलवाई गई और न ही बोनी कपूर की कॉल डिटेल निकलवाने की जरुरत समझी गई। यही नहीं ब्लड रिपोर्ट पर भी चर्चा नहीं की गई और न ही लंग्स कंडीशन की। जब कोई पानी में डूबता है तो उसके लंग्स में पानी जाता है। आखिर कोई यह क्यों नहीं बता रहा कि कितना पानी श्रीदेवी की बॉडी के अंदर गया?

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi police retired acp says sridevi death a planned murder
Sridevi - फोटो : Instagram

3. भूषण ने कहा कि 'पुलिस जब जांच करती है तो पता लगाने की कोशिश करती है कि मौत से फायदा किसको हो सकता है? अगर श्रीदेवी की मौत हो जाती है तो उनकी प्रॉपर्टी किसे मिलेगी? मौत के बाद इंश्योरेंस कौन क्लेम करेगा? पुलिस ने आखिर इस एंगल को लेकर जांच क्यों नहीं की?'  गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले फिल्ममेकर सुनील सिंह की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कहा गया था कि ओमान में श्रीदेवी के नाम पर 240 करोड़ का बीमा हुआ था और उसके क्लेम के लिए उनकी मौत दुबई में होनी जरूरी थी। 

विज्ञापन
delhi police retired acp says sridevi death a planned murder
Sridevi

4. वेद भूषण ने बताया कि दुबई पुलिस ने श्रीदेवी की मौत के बाद जो जांच की है वह महज खानापूर्ति भर है। वेद भूषण ने दुबई पुलिस द्वारा जारी किए गए डेथ सर्टिफिकेट पर भी सवाल उठाया है। भूषण के मुताबिक, उन्होंने जुमेराह एमिरेस्ट्स जाकर वहां के स्टाफ से पूछा कि श्रीदेवी की मौत वाले दिन कौन-कौन होटल में मौजूद था? सीसीटीवी की क्या पोजिशन थी? लेकिन न तो होटल स्टाफ और न ही दुबई पुलिस उन्हें कुछ बताने के लिए तैयार हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed