महज 25 साल की उम्र में 3 जून 2013 को जिया खान ने आत्महत्या की थी। हालांकि जिया खान की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है जो सुलझ नहीं पाई है। जिया का शव उनके मुंबई के जुहू स्थित घर में मिला था। जिया खान के ब्वॉयफ्रेंड रहे सूरज पंचोली पर अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा। जिया की खुदकुशी के बाद सूरज को जेल भी जाना पड़ा था।
2 of 5
जिया खान और सूरज पंचोली
- फोटो : सोशल मीडिया
जिया खान की मौत के एक हफ्ते बाद उनकी बहन कविता को छह पन्नों का एक लेटर मिला। हालांकि, इस लेटर में किसी का नाम नहीं लिखा था। लेकिन, ये जिया के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली की तरफ इशारा कर रहा था। इस लेटर में साफ लिखा था कि वह अंदर से टूट चुकी हैं। लगातार धोखा खाने के बाद उनके पास जीने की वजह नहीं बची है।
3 of 5
जिया खान
- फोटो : file photo
जिया खान ने अपने करियर में महज तीन फिल्मों में ही काम किया। जिया खान ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'निशब्द' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। आज भले ही जिया हमारे बीच नहीं हैं लेकिन लेकिन एक समय ऐसा था जब उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग के लिए बॉलीवुड में जाना जाता था। 'निशब्द' में वह अमिताभ बच्चन के साथ नजर आईं थीं। जिया, आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'गजनी' और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'हाउसफुल' में भी नजर आईं थीं। हाउसफुल उनकी आखिरी फिल्म थी।
4 of 5
जिया खान
- फोटो : Social Media
कहा जाता है कि जिया अपने फिल्मी करियर को लेकर काफी फोकस थीं लेकिन इस बीच वह प्यार में पड़ गईं और अपना सब कुछ किसी और पर कुर्बान कर दिया। जिया खान ने अपने आखिरी खत में लिखा था, ''अब खोने को कुछ भी नहीं बचा है। अगर तुम इसे पढ़ रहे हो, तो इसका मतलब है कि मैं या तो जा चुकी हूं या इसकी तैयारी में हूं। मैं अपना आने वाला कल तुम्हारे साथ में देखती थी। मगर तुमने मेरे उन सपनों को चूर चूर कर दिया। अब ऐसा लगता है कि जैसे मैं अंदर से मर चुकी हूं।''
एक इंटरव्यू में सूरज पंचोली ने बताया था कि वो जिया से फेसबुक के जरिए मिले थे और कुछ ही दिनों में अच्छे दोस्त बन गए थे। हालांकि सीबीआई की चार्जशीट में हुए खुलासों में पता चला था कि जिया की मौत से ठीक पहले सूरज पंचोली के साथ उनके रिश्ते बेहद तल्ख हो चुके थे।