कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। आए दिन बॉलीवुड सितारों के काेरोना पॉजिटिव आने की खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट साझा कर इस बात की पुष्टि की है।
2 of 5
Mrunal Thakur
- फोटो : सोशल मीडिया
मृणाल ने लिखा, "मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं, लेकिन मैं ठीक महसूस कर रही हूं। मैंने खुद को अलग कर लिया है। मैं अपने डॉक्टर और स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा दिए गए प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं। यदि पिछले कुछ दिनों में अपकी मुझसे मुलाकात हुई है तो, आपसे अनुरोध है कि कृपया तुरंत जांच करवाएं। सभी सुरक्षित रहें।"
3 of 5
Jersey
- फोटो : सोशल मीडिया
आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'जर्सी' में शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर पहली बार एक साथ नजर आएंगे। शाहिद कपूर एक असफल क्रिकेटर और एक असहाय पिता की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं, जो अपने बेटे की क्रिकेट जर्सी की इच्छा को पूरा करना चाहता हैं, जबकि मृणाल ठाकुर एक वर्किंग वूमेन की भूमिका ने नजर आ रही हैं।
4 of 5
Mrunal Thakur
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया को दिए इंटरव्यू में मृणाल ने फिल्म के महत्वपूर्ण दृश्यों में से एक के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस दृश्य में मुझे शाहिद को थप्पड़ मारना था और मैं वास्तव में घबरा गई थी। शाहिद मुझे शांत किया और अधिक जोर से थप्पड़ मारने के लिए कहा। ताकि इस दृश्य में और जान आए।
5 of 5
Jersey
- फोटो : सोशल मीडिया
उसने कहा, "मैं वास्तव में डर गई थी। मैं शाहिद का प्रदर्शन खराब नहीं करना चाहती थी। मैं यह सोचकर रुक जा रही थी कि कहीं ज्यादा न लग जाए। लेकिन शाहिद ने उस सीन में मेरी बहुत मदद की उन्होंने मुझसे कह, 'तुम्हें मुझे और जोर से थप्पड़ मारने की जरूरत है।' हमने शूटिंग के शुरूआती चार-पांच दिनों में ही यह सीन किया था। मैं अपने किरदार में लय खोजने की कोशिश कर रही थी और इस सीन ने मेरी काफी मदद की।"