एक जमाने में मशहूर अभिनेत्री रहीं तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता अब हमारे बीच नहीं हैं और उनकी यादें हमेशा ताजा रहेंगी। लेकिन शायद ही कोई जानता हो कि वो एक बॉलीवुड एक्ट्रेस पर फिदा थीं और वो भी इस कदर कि उन्होंने ख्वाहिश जताई थी कि अगर कभी उन पर बायोपिक बने तो वो हीरोइन ही उनका किरदार निभाए।
जयललिता की थी ख्वाहिश, ये हीरोइन करे उनकी बायोपिक
क्या आप जानते हैं कि वो हीरोइन कौन है ? ये हीरोइन है ऐश्वर्या राय बच्चन। जयललिता को ऐश्वर्या बेहद पसंद थीं और उन्हें वो दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला मानती थीं।
इसका खुलासा एक वीडियो में हुआ है जो सिमी ग्रेवाल ने अपने ट्विटर अकाउंड पर शेयर किया है। सिमी ग्रेवाल ने ये वीडियो अपने चेट शो के उस एपीसोड से निकालकर शेयर किया है जिसमें सालों पहले जयललिता ने शिरकत की थी।
जयललिता की थी ख्वाहिश, ये हीरोइन करे उनकी बायोपिक
देखिए सिमी ग्रेवाल के चेच शो पर जयललिता के यादगार पल :
जयललिता की थी ख्वाहिश, ये हीरोइन करे उनकी बायोपिक
बता दें कि राजनीति में आने से पहले जयललिता फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रहीं। 1960 के दशक में उन्होंने फिल्मों में कदम रखा। 1961 से 1980 के दौर में जयललिता ने तकरीबन 140 तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में काम किया।
जयललिता की थी ख्वाहिश, ये हीरोइन करे उनकी बायोपिक
वो एक बेहतरीन अदाकारा ही नहीं बल्कि एक अच्छी डांसर भी रहीं। जयललिता की लोकप्रियता का आलम ये था कि उन्हें 'तमिल सिनेमा की क्वीन' कहा जाने लगा।