फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Javed Akhtar Reaction on Pakistan Controversial Statement Says I Thought I Won World War III

Javed Akhtar: पाकिस्तान में दिए अपने बयान पर जावेद अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ऐसा मैंने क्या तीर मार दिया?

Sat, 25 Feb 2023 12:31 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 25 Feb 2023 12:31 AM IST
सार

बता दें कि हाल ही में जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में हुए फैज फेस्टिवल में 26/11 मुंबई टेरर अटैक की निंदा की थी।

विज्ञापन
Javed Akhtar Reaction on Pakistan Controversial Statement Says I Thought I Won World War III
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर गीतकार जावेद अख्तर इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में हैं। इसकी वजह है उनकी एक टिप्पणी, जो उन्होंने अपनी हालिया पाकिस्तान यात्रा के दौरान की। दरअसल, जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में 26/11 मुंबई टेरर अटैक पर एक बयान दिया, जिसमें वह पाकिस्तान को आईना दिखाते नजर आए। गीतकार के इस बयान के बाद जहां पाकिस्तान में लोग बौखला रहे हैं, वहीं भारत में हर कोई उनकी पीठ थपथपा रहा है। अपने बयान पर चारों तरफ से आ रही प्रतिक्रियाओं पर हाल ही में जावेद अख्तर ने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

Javed Akhtar Reaction on Pakistan Controversial Statement Says I Thought I Won World War III
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में हुए फैज फेस्टिवल में 26/11 मुंबई टेरर अटैक की निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि, 'इस हमले को अंजाम देने वाले लोग आपके मुल्क में अभी भी घूम रहे हैं तो ये शिकायत अगर हर हिंदुस्तानी के दिल में है तो, आपको बुरा नहीं मानना चाहिए।' जब जावेद अख्तर ने यह बात कही तब पाकिस्तानी जनता ने उनके इस बयान पर खूब तालियां बजाईं। हालांकि, बाद में वे खूब आलोचना करने लगे। पाकिस्तानी सेलेब्स भी जावेद साहब पर हमला बोल रहे हैं। अब एक इवेंट में जावेद अख्तर ने पूरी कॉन्ट्रोवर्सी पर प्रतिक्रया दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान में जो बयान दिया, वह इतना बड़ा बन जाएगा, इस बात का उन्हें अंदाजा नहीं था। 
Swara Bhaskar: स्वरा भास्कर ने विवेक अग्निहोत्री पर साधा निशाना, कहा-बेहद जहरीला और कट्टर..

विज्ञापन
विज्ञापन

Javed Akhtar Reaction on Pakistan Controversial Statement Says I Thought I Won World War III
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

जावेद अख्तर ने कहा कि वह इस बात को लेकर स्पष्ट थे कि वहां जाकर साफगोई से चीजें कहनी थीं और उन्होंने कहा भी। जावेद अख्तर ने कहा, 'मैंने भले ही स्टेटमेंट दिया हो, पर मैं अपनी बात को साफ तौर पर कहने से पीछे कभी नहीं हटा हूं। यह मामला बहुत बड़ा हो गया है। मुझे तो एम्बैरेसमेंट होने लगी है। मुझे लगता है कि अब मुझे इसके बारे में और कुछ नहीं कहना चाहिए। जब मैं भारत वापस लौटा तो मुझे लगा कि मैंने वर्ल्ड वॉर 3 जीत ली है।' जावेद अख्तर ने आगे कहा कि इस बयान के बाद मीडिया और लोगों के इतने सारे रिएक्शन्स थे कि मैंने फोन उठाना बंद कर दिया। 
Tina Datta: टीना दत्ता को मिला बेहतरीन ऑफर, जय भानुशाली संग इस शो में लीड रोल में आएंगी नजर

विज्ञापन

Javed Akhtar Reaction on Pakistan Controversial Statement Says I Thought I Won World War III
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, 'मुझे लगा कि ऐसा मैंने क्या तीर मार दिया? मुझे ये बातें कहनी थीं। क्या हमें चुप रहना चाहिए? मुझे अब जाकर पता लग रहा है कि मेरे स्टेटमेंट ने पाकिस्तान में खलबली मचा दी है। लोग मुझे वहां गालियां दे रहे हैं। पूछ रहे हैं कि मुझे वीजा क्यों दिया गया? अब मुझे बस यही एक चीज याद रहेगी कि वह किस तरह का मुल्क है। मैं जिस देश में पैदा हुआ हूं, वहां मैं थोड़े कॉन्ट्रोवर्शियल स्टेटमेंट देता आ रहा हूं। हां, वही देश, जहां मैं मरूंगा भी। तो ऐसे में डरने की क्या बात है? जब मैं यहां डरकर नहीं जी रहा हूं तो मैं वहां की चीजों को लेकर क्यों डरूं?' जावेद अख्तर ने यह भी कहा कि जिस तरह से हमारा देश पाकिस्तान के आर्टिस्ट का स्वागत करता है, पाकिस्तान में इंडियन आर्टिस्ट्स का स्वागत उस तरह नहीं होता है।
Kartik Aaryan: भोजपुरी गानों के फैन हुए कार्तिक आर्यन, शहजादा ने जमकर लगाए ठुमके

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed