बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ वर्कआउट से रिलेटेड फोटोज साझा की है। इन फोटोज में जैकलीन डिफ्रेंट-डिफ्रेंट पोज में व्हाइट ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं।
जैकलीन फर्नांडिस की तस्वीरों ने इंटरनेट पर लगाई आग, देखें वायरल तस्वीरें
जैकलीन फर्नांडिस इन नई तस्वीरों में वह बैलेरिना डांस फॉर्म का अभ्यास करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में जैकलीन को व्हाइट लियोटर्ड और शैंपेन कलर्ड शूज में देखा जा सकता है। अपनी पहली तस्वीर को कैप्शन देते हुए अभिनेत्री ने लिखा है, टाइम इज नाओ क्वीन्स। वहीं दूसरी तस्वीर के कैप्शन में वह लिखती हैं, रिमेंबर हू यू आर। जबकि एक और फोटो में लिखा, 'कमिंग सून'
View this post on Instagram
बता दें कि हाल ही में जैकलीन ने धर्मशाला में फिल्म भूत-पुलिस की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान, यामी गौतम और अर्जुन कपूर लीड रोल में हैं। हालांकि इस फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है। फिल्म में उनके किरदार के बारे में पूछे जाने पर जैकलीन ने कहा था, 'मेरा किरदार सुपर सेक्सी और ग्लैमरस है।'
View this post on Instagram
अब क्योंकि फिल्म शूटिंग अभी हाल ही में शुरू हुई है तो जैकलीन अपने किरदार के बारे में कुछ ज्यादा नहीं बता सकतीं। हालांकि जैकलीन ने यह बताया कि उनका यह किरदार अब तक के किरदारों से बेहद हटकर और अलग है। फैंस तो जैकलीन की इन तस्वीरों के दीवाने हो ही गए हैं। इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और यामी गौतम ने भी कमेंट किए हैं। फिटनेस फ्रीक शिल्पा ने कमेंट करते हुए लिखा है कि उफ्फ, तुम कमाल लग रही हो...। वहीं, यामी ने लिखा कि अमेजिंग
बता दें कि सोशल मीडिया पर जैकलीन की इन तस्वीरों को फैंस ने खूब सराहा है। मालूम हो कि अभिनेत्री अक्सर अपने अलग-अलग लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो भी शेयर की थी जो खूब वायरल हुई थी। आपको बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस आने वाले दिनों में बच्चन पांडे, किक 2 और सर्कस जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।