{"_id":"5ffaa14b4c36f647ec076f9a","slug":"jacqueline-fernandez-childhood-photo-celebs-reaction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बचपन की तस्वीर में बेहद क्यूट दिखीं सलमान खान की ये हीरोइन, आप पहचान पाए क्या?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बचपन की तस्वीर में बेहद क्यूट दिखीं सलमान खान की ये हीरोइन, आप पहचान पाए क्या?
बॉलीवुड सितारे कई बार अपनी बचपन की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इन तस्वीरों में वह बेहद क्यूट नजर आते हैं। जहां कुछ सितारों को पहचान पाना आसान होता है वहीं कई का बचपन में बिल्कुल ही अलग लुक देखने को मिलता है। अब एक मशहूर अभिनेत्री ने अपनी बचपन की तस्वीर साझा की है जिसमें वह बिल्कुल एक गुड़िया की तरह नजर आ रही हैं।
बचपन की तस्वीर साझा करने वालीं यह अभिनेत्री कोई और नहीं जैकलीन फर्नांडिस हैं। उन्होंने पासपोर्ट साइज की अपनी बचपन की थ्रोबैक तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- 'ये वीकेंड है।'
जैकलीन फर्नांडिस की इस तस्वीर पर बॉलीवुड सितारों के साथ उनके प्रशंसक भी खूब कमेंट कर रहे हैं। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कमेंट में लिखा- 'अद्भुत'। वहीं उर्वशी रौतेला लिखती हैं कि 'वाह'। इसके साथ यामी गौतम, मनीष पॉल, हिमांशी खुराना सहित अन्य सितारों ने जैकलीन की इस तस्वीर को पसंद किया है।
जैकलीन फर्नांडिस अपनी फिल्मों और एक्टिंग के साथ ही सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। लॉकडाउन के समय में सलमान खान के साथ वक्त बिताने की वजह से चर्चा में रहीं जैकलीन ने पिछले दिनों अपने तनाव और घबराहट के बारे में भी बताया। वैसे जैकलीन फैंस के बीच खासा लोकप्रिय रहती हैं और लोग उनकी स्टाइल के कायल हैं।
श्रीलंकाई सुंदरी जैकलीन फर्नांडिस साल 2006 में ब्यूटी पेजेंट में शामिल हो चुकी हैं। साथ ही उन्होंने मिस श्रीलंका यूनिवर्स का खिताब भी जीता था। श्रीलंका में मॉडलिंग करने के बाद जैकलीन ने बॉलीवुड का रुख किया। जैकलीन की पहली हिंदी फिल्म अलादीन थी। जिसमें वह रितेश देशमुख और अमिताभ बच्चन के साथ एक एलियन के रोल में नजर आई थीं। उनकी आने वाली फिल्म किक 2 है। वह सलमान खान के साथ फिर से नजर आएंगी। दोनों ने 2014 की एक्शन हिट फिल्म किक में अभिनय किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।