बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का जन्म 11 अगस्त 1985 को हुआ था। जैकलीन इस साल अपना 35वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने कम समय में ही बॉलीवुड में अपनी अच्छी- खासी पहचान बना ली। जैकलीन का जन्म बहरीन में हुआ था। साल 2006 में जैकलीन मिस श्रीलंका यूनिवर्स बनी थीं। जैकलीन ने बॉलीवुड में कदम तो साल 2009 में रखा था। लेकिन उनके फैंस ये जानना चाहते हैं कि उससे पहले जैकलीन क्या करती थीं? जैकलीन के जन्मदिन पर बताते हैं फिल्मों में एक्टिंग शुरू करने से पहले जैकलीन क्या करती थीं...
2 of 5
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : instagram
जैकलीन के पिता श्रीलंका में म्यूजीशियन हैं जो मूलत: वहीं के रहने वाले हैं जबकि मां मलेशियाई मूल की हैं। जैकलीन की मां एक एयर होस्टेस थीं। चार भाई- बहनों में जैकलीन सबसे छोटी हैं, उनकी एक बहन और दो बड़े भाई हैं। जैकलीन का रुझान शुरू से ही एक्टिंग और फिल्मों की ओर था। बहरीन में उन्होंने केवल 14 साल की उम्र में एक कार्यक्रम को होस्ट किया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो बचपन से ही एक अभिनेत्री बनना चाहती थीं और सोचती थीं कि किसी दिन वो मूवी स्टार होंगी। फिल्मों में आने की रुचि को देखते हुए उन्होंने जॉन स्कूल ऑफ एक्टिंग में कुछ समय तक ट्रेनिंग भी ली।
जैकलीन ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी से मॉस कम्यूनिकेशन में की। पढ़ाई खत्म करने के बाद वो श्रीलंका में बतौर टीवी रिपोर्टर काम करने लगीं। जल्द ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी। साल 2009 में एक मॉडलिंग असाइनमेंट के सिलसिले में वो भारत आईं। यहां पहुंचने पर जैकलीन ने निर्देशक सुजॉय घोष की फैंटेसी ड्रामा 'अलादीन' के लिए ऑडिशन दिया और सेलेक्ट हो गईं। यह उनकी पहली फिल्म थी। फिल्म में जैकलीन के अपोजिट रितेश देशमुख थे जबकि अमिताभ बच्चन की भी अहम भूमिका थी।
बॉलीवुड में काम करने के लिए जैकलीन ने हिंदी सीखी। इसके अलावा उन्हें स्पेनिश, फ्रेंच और अरबी भाषा आती है। जैकलीन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो बहरीन के प्रिंस हसन बिन राशिद अली खलीफा को डेट करती थीं। हसन से उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी लेकिन जब जैकलीन को फिल्म 'हाउसफुल 2' मिली तो उनका रिश्ता टूट गया। उनके रिश्ते के टूटने का कारण डायरेक्टर साजिद खान थे।
जैकलीन की पहली हिट फिल्म 'मर्डर 2' (2011) रही, इसके बाद इंडस्ट्री में उन्हें पहचाना जाने लगा। 'मर्डर 2' की सफलता के बाद अगले ही साल जैकलीन की 'हाउसफुल 2' (2012) और 'रेस 3' (2013) आईं। इसके अलावा जैकलीन 2014 में फिल्म 'किक' में सलमान खान के साथ नजर आईं। कहते हैं 'किक' की सफलता के बाद सलमान खान ने उन्हें बांद्रा में 3 बीएचके फ्लैट गिफ्ट किया था। फिल्मी करियर के अलावा जैकलीन टीवी रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के नौवें सीजन में जज बनी थीं। इसके अलावा जैकलीन इन दिनों म्यूजिक एलबम में भी काम कर रही हैं।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के जीजा ने न्यूज आर्टिकल पर जाहिर किया गुस्सा, कहा- 'FIR में केवल एक इंसान का नाम है- रिया'