जैकलीन फर्नांडिस पिछले कुछ दिनों से फिल्मों से दूर हैं । हाल ही में उन्होंने अपना 34वां बर्थडे श्रीलंका में सेलिब्रेट किया था । अब जैकलीन अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में आ गई हैं । जैकलीन का ये एक्स ब्वॉयफ्रेंड और कोई नहीं साजिद खान हैं । साजिद और जैकलीन का ब्रेकअप 6 साल पहले हो चुका था।
2 of 5
Jacqueline fernandez and sajid khan
फिल्म 'हाउसफुल 2' की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं । इसके बाद एक साल में ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था । ब्रेकअप के बाद भी जैकलीन साजिद की बहन फराह खान की अच्छी दोस्त बनी रहीं । अब खबर है कि साजिद ब्रेकअप के 6 साल बाद जैकलीन से मिलने पहुंचे ।
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, जैकलीन फर्नांडिस और साजिद खान ने एक-दूसरे से चैट पर बात करना शुरू कर दी है। साजिद खान हाल में जैकलीन फर्नांडिस की अपकमिंग वेब सीरीज मिसेज सीरियल किलर के सेट पर भी गए थे । यहां दोनों की मुलाकात हुई और साजिद ने जैकलीन को घर भी छोड़ा ।
समुद्र किनारे बैठ फोटो शेयर कर ट्रोल हुईं अनुष्का, किसी ने VLC Player तो किसी ने मछली से की तुलना
कयास लगाए जा रहे हैं कि साजिद खान और जैकलीन पुरानी बातों को भुलाकर रिश्ते की नई शुरुआत करना चाह रहे हैं । बता दें कि जैकलीन फिल्म 'साहो' के एक गाने में नजर आने वाली हैं । फिल्म का गाना 'बैड बॉय' रिलीज हो चुका है । इस गाने में जैकलीन, प्रभास के साथ स्क्रीन पर नजर आएंगी ।
जैकलीन ने साउथ की टीम के साथ काम करने को लेकर कहा था, “यह पहली बार है जब मैंने दक्षिण की टीम के साथ काम किया है और मुझे यह देखकर आश्चर्य हुआ कि वे कितनी तेज गति से काम करते हैं। वे बेहद प्रोफेशनल है। प्रभास ने सेट पर मेरे साथ तब तक रिहर्सल की थी, जब तक उन्होंने इसे शतप्रतिशत हासिल नहीं किया।"