रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 7 की विनर रहीं मॉडल और एक्ट्रेस गौहर खान (Gauhar Khan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हैं। गौहर को उनका लाइफ पार्टनर मिल गया है। गौहर इन दिनों म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार (Ismail Darbar) के बेटे और फेमस टिक टॉकर जैद दरबार (Zaid Darbar) को डेट कर रही हैं।
2 of 5
जैद, गौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@gauaharkhan
दोनों के रिश्ते को परिवार की सहमति भी मिल गई है। जैद दरबार के पिता और म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार ने कहा है कि उनके बेटे जैद गौहर खान को डेट कर रहे हैं और अगर जैद उनसे शादी करते भी हैं तो वह आशीर्वाद जरूर देंगे। इतना ही नहीं, गौहर के साथ रिलेशनशिप के बारे में बताने के लिए जैद ने अपनी मां को फोन पर बताया था। दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं।
3 of 5
जैद, गौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@gauaharkhan
जैद, गौहर से उम्र में 11 साल छोटे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है लेकिन जल्द ही ऐसा कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। गौहर खान अपने इंस्टाग्राम पर जैद के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
4 of 5
Gauhar Khan and Kushal Tandon
- फोटो : file photo
जैद से पहले गौहर, कुशाल टंडन के साथ रिलेशन में थीं। दोनों की मुलाकात बिग बॉस के घर में हुई थी और ये दोनों टीवी के हॉट कपल बन गए थे। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी इन दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। लेकिन किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया।
5 of 5
गौहर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम-@gauaharkhan
गौहर खान ने मॉडलिंग करने के बाद यशराज फिल्म्स की रॉकेट सिंह सेल्समैन ऑफ द ईयर के साथ 2009 में अभिनय की शुरुआत की। गौहर ने एक्शन थ्रिलर गेम, बदला, नाटक, इशकजादे, रहस्य, थ्रिलर, फीवर (2016) और रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में अभिनय किया।