छोटे परदे के नामचीन सितारे इकबाल खान ने करियर की शुरुआत में खूब म्यूजिक वीडियोज में काम किया। टीवी पर कदम रखा तो एक से बढ़कर एक शो मिले। कई फिल्मों में भी नजर आ चुके इकबाल खान इन दिनों स्टार भारत के शो 'ना उम्र की सीमा हो' में काम कर रहे हैं। लेकिन कम लोगों को ही मालूम होगा कि वह निर्देशक अनुभव सिन्हा की पहली फिल्म 'तुम बिन' के हीरो बनते बनते रह गए थे। इस फिल्म के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया और रिजेक्ट हो गए। इकबाल खान कहते हैं, 'दिल्ली में कॉलेज की पढाई के दौरान मॉडलिंग के ऑफर आने लगे थे। वही से जब एक्टिंग में दिलचस्पी लगी तो सोचा एक्टिंग में कोशिश करनी चाहिए और उसके लिए जरूरी था मुंबई आना।'
Iqbal Khan: अनुभव सिन्हा ने 'तुम बिन' में रिजेक्ट किया, लेकिन रत्ना सिन्हा ने इस प्रोजेक्ट में दिया पहला ब्रेक
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 27 Jul 2022 05:05 PM IST
सार
Iqbal Khan: Anubhav Sinha rejected him for Tum Bin movie later Ratnaa Sinha given first break in music video
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन