{"_id":"629b7f1bc5bbab796f2cdddc","slug":"iifa-2022-yoyo-honey-singh-bows-down-to-ar-rahman-and-nora-fatehi-bold-look-today-celebrity-update-in-10-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos of The Day: हनी सिंह ने छुए एआर रहमान के पैर और नोरा का बोल्ड अवतार, 10 तस्वीरों में सेलिब्रिटी अपडेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Photos of The Day: हनी सिंह ने छुए एआर रहमान के पैर और नोरा का बोल्ड अवतार, 10 तस्वीरों में सेलिब्रिटी अपडेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 04 Jun 2022 09:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
आज का सेलिब्रिटी अपडेट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस समय इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अवॉर्ड यानी आइफा 2022 में सितारों की महफिल सजी हुई है। आइफा के लिए युवा स्टार्स से लेकर सिनेमा के दिग्गज भी अबू धाबी पहुंचे हुए हैं। इवेंट से कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। कैमरे में कुछ खास पल भी कैद हो रहे हैं। वहीं के आज आइफा में रंगारंग कार्यक्रम भी होने वाले हैं। शो से सितारों के लुक भी सामने आ रहे हैं, और एक बार फिर दिलबर गर्ल ने अपने बोल्ड अवतार से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। तो चलिए दस तस्वीरों के जरिए जानते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
2 of 11
हनी सिंह एआर रहमान के पैर छूते हुए
- फोटो : social media
हर बार आइफा अवॉर्ड में अभिनेता, अभिनेत्रियों से लेकर गायक और संगीतकार तक सभी दिग्गज शामिल होते हैं। साल 2022 के आइफा से एक दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। इसमें सिंगर रैपर हनी सिंह ए आर रहमान के पैरों में झुक कर उनका अभिवादन करते दिखाई दे रहे हैं।
3 of 11
नोरा फतेही
- फोटो : social media
अभिनेत्री नोरा भी इस समय आइफा में शिरकत करने पहुंची हुई हैं और वह परफॉर्म भी करने वाली हैं। हमेशा की तरह इस बार भी अपने सिजलिंग लुक से उन्होंने फैंस का दिल लूट लिया है। वह ब्लू कलर के डीप नेक थाई स्लिट गाउन में बेहद बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : insta
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के बाद से भले ही भारत में न रहती हों लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए हमेशा अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। अब देसी गर्ल ने एक बार फिर अपनी नई तस्वीर शेयर की है। ब्लैक आउटफिट के साथ प्रियंका ने क्लासी नेकलेस पहना हुआ है और बालों का बन बनाकर लाइट मेकअप के साथ लुक को कंप्लीट किया है।
विज्ञापन
5 of 11
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता कार्तिक आर्यन कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी है, लेकिन इस खबर को भी उन्होंने बड़े ही मजेदार अंदाज में फैंस के साथ शेयर किया है। कार्तिक ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'सब कुछ इतना पॉजिटिव चल रहा था कि कोविड से रहा नहीं गया'। इसके अलावा उन्होंने हंसने वाली इमोजी पोस्ट की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।