फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना को मिला हमसफर, 2017 में करेंगी शादी!

Fri, 30 Dec 2016 05:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 30 Dec 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
I will get married in 2017: Kangana Ranaut
ऋतिक रोशन के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियो में रहीं कंगना रानौत ने अब अपने बारे में एक खुलासा किया है। कंगना ने कहा है कि आने वाले नए साल में वो शादी कर लेंगी।
Trending Videos
I will get married in 2017: Kangana Ranaut
- फोटो : GQ
कंगना का ये बयान चौंकाने वाला है क्योंकि कंगना फिलहाल सिंगल हैं। हालांकि बीते कुछ वक्त से वो ऋतिक रोशन के साथ अफेयर को लेकर हुए कुछ खुलासों को लेकर खूब सुर्खियों में रहीं। दोनों ने एक दूसरे को कानूनी नोटिस तक भेजे, यहां तक कि ऋतिक ने अपनी सफाई में कंगना के भेजे कुछ ई मेल वगैरह भी सार्वजनिक किए। इससे फायदा तो कुछ नहीं हुआ, उल्टा ऋतिक और कंगना की सरेआम फजीहत ही हुई।
I will get married in 2017: Kangana Ranaut
खैर, अब लग रहा है कि दोनों अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। तभी तो अब कंगना अपना घर बसाने के बारे में सोच रही हैं जिससे साफ है कि ऋतिक के बाद अब उनकी जिंदगी में कोई तो जरूर है। मिडे डे के अनुसार वीएच 1 के शो इन्साइड एक्सेस में जब कंगना से पूछा गया कि कोई ऐसी चीज जो आप अपने फैंस को आने वाले नए साल यानि 2017 में देना चाहेंगी, तो उन्होंने कहा,' मैं शादी कर लूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
I will get married in 2017: Kangana Ranaut
कंगना के इस जवाब पर जब आगे उनसे पूछा गया कि वो किससे शादी करने वाली हैं ? वो शख्स कौन है ? तो कंगना ने कोई जवाब नहीं दिया बस वो मुस्कुरा दीं। कंगना की उस मुस्कुराहट से साफ है कि उनकी जिंदगी में अब कोई खास आ गया है जिसके साथ अब वो घर बसाना चाहती हैं।
विज्ञापन
I will get married in 2017: Kangana Ranaut
बता दें कि प्रोफेशनल लाइफ के अलावा कंगना की पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चाओं में रही है। उनका अफेयर अलग अलग वक्त पर आदित्य पंचोली और अध्ययन सुमन के साथ भी रहा। इनके अलावा कंगना का अफेयर यूके के एक डॉक्टर के साथ भी रहा। लेकिन सबसे लंबा अफेयर कंगना का ऋतिक के साथ रहा जिसके बारे में किसी को भी तब तक भनक नहीं लगी जब तक ऋतिक और उनकी पत्नी का अलग होने का फैसला सामने नहीं आया। उसके बाद तो जो हुआ वो सभी के सामने है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed