बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन एक बार फिर एक्स वाइफ सुजैन के साथ स्पॉट हुए हैं। इससे पहल दोनों नये साल के मौके पर एक मूवी डेट पर देखे गए थे। इस बार भी उनके दोनों बच्चें उनके साथ दिखाई दिए। उनकी लंच डेट की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। माना जाता है कि सुजैन और ऋतिक के रिश्ते भले ही मधुर ना हो लेकिन बच्चों के खातिर दोनों कोई लापरवाही नहीं करते हैंं..
इस दौरान ऋतिक, सजैन और उनके दोनों बच्चें कैजुअल लुक में नजर आए। ग्रे कलर की हुडी में ऋतिक बेहद ही हैंडसम दिख रहे हैं। वहीं सुजैन डेनिम के साथ ब्लैक टी-शर्ट लुक में गजब ढा रही हैं। काले चश्मे और बूट में सुजैन बहुत ही खूबसूरत लग रही है। उनके बच्चे भी कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं । खबर है कि सुजैन ने ऋतिक को उनके बर्थडे पर काफी स्पेशल तरीके से विश किया था और इसकी एक फोटो भी शेयर की थी।
हालांकि यह कपल अभी तलाकशुदा जिंदगी जी रहा है कि लेकिन बच्चों की खुशी के लिए दोनों अपने आपसी विवाद को परे रख इन्जॉय करने चले जाते हैं। दोनों अब एक दोस्ती वाला साथ निभाए हुए हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक मूवी 'सुपर-30' के इस साल जुलाई में रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
इससे पहले बॉलीवुड में इस वक्त स्टार्स न्यू ईयर (2019) हॉलिडे सेलिब्रेट कर घर लौट रहे थे। ऐसे में हॉलिडे से घर लौटे ऋतिक रोशन सुजैन और बच्चों के साथ फिल्म देखकर आए थे। इनको मुंबई के एक सिनेमाहॉल के बाहर स्पॉट किया गया था।
ऋतिक रोशन बेटों के साथ लंदन न्यू ईयर मनाने गए थे। बता दें कि इन तस्वीरों को ऋतिक और सुजैन दोनों ने ही अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया था। इससे पहले सिनेमाहॉल से बाहर स्पॉट हुए ऋतिक काले रंग की टीशर्ट और नीली डेनिम में बहुत ही हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने काले रंग की कैप भी लगाई हुई थी। वहीं, सुजैन भी कुछ कम नहीं लग रही थीं। ब्राउन कार्डिगन के साथ नीली डेनिम उनपर खूब फब रही थी। क्रॉस बैग के साथ लुक को और भी कंप्लीट किया। कुल मिलाकर दोनों कैजुअल लुक में बहुत ही उम्दा लग रहे थे।