मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli ) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘आरआरआर’ को लेकर में बने हुए हैं। फिल्म ‘आरआरआर’ में तेलुगु सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। लेकिन इस फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।
खबर है कि निर्देशक एस.एस. राजामौली की आगामी फिल्म में परिणीति चोपड़ा नजर आ सकती है। अगर ऐसा होता है तो परिणीति के करियर को इस फिल्म से बड़ा ब्रेक मिलेगा। एक तरफ राजामौली जैसे निर्देशक की फिल्म में काम करने का मौका तो दूसरी तरफ राम चरण और जूनियर एनटीआर जैसे सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करना परिणीति चोपड़ा के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो परिणीति चोपड़ा इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गई हैं लेकिन उन्हें भारी भरकम फीस अदा करने की शर्त पर रखा जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म निर्माता भी उनकी मांग की गई फीस को देने पर विचार कर रहे हैं क्योंकि वे नहीं चाहते हैं कि फिल्म की शूटिंग में किसी तरह की देरी हो। जल्द ही निर्माता इस डील को उनके साथ करेंगे हालांकि इस बारे में अभी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
RRR को राजामौली, राम चरण और रामा राव से जोड़ा गया है। बता दें कि फिल्म आरआरआर का पूरा नाम 'रामा रावणा राज्यम' है। कहना जरूरी नहीं है कि फिर भी बता दें कि बाहुबली की तरह यह फिल्म भी नए-नए एक्शन और रोमांच से भरपूर होगी।
इस फिल्म के लिए एनटीआर और राम चरण जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। यह फिल्म भी एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी क्योंकि इसके लिए एक अलग से गांव बनाया जा रहा है। इस गांव की रूपरेखा सन 1920 को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही है। फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। बता दें परिणीति चोपड़ा इस साल अक्षय कुमार की फिल्म ''केसरी'' में नजर आने वाली हैं।