चारों तरफ कोरोना कोरोना का हाहाकार मचा है और लोग इन खबरों से परेशान हो रहे हैं। हालांकि नेताओं से लेकर डॉक्टर तक हर किसी को यही सलाह दे रहे कि सुरक्षित रहना है और घबराना नहीं है। वहीं घर में बैठे बैठे लोग बोर भी हो रहे हैं और स्थिति के बारे में सोचकर परेशान भी। ऐसे में तनाव होने लग रहा है।अब अगर तनाव दूर करना है तो ध्यान तो भटकाना ही होगा। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की कुछ चुनिंदा कॉमेडी फिल्मों के बारे में जिन्हें देखते हुए आप भूल जाएंगी सारी परेशानी।
रिफ्रेशमेंट: कोरोना काल में तनाव को करिए दूर और देख डालिए कॉमेडी से भरपूर ये फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेरा फेरी
प्रियदर्शन की इस फिल्म में कॉमेडी का भरपूर डोज है। फिल्म के किरदार बाबू राव , राजू और श्याम को आज भी कोई भूला नहीं पाया है। एक रॉन्ग नंबर से पैदा हुई गलतफहमी किसी तरह से इन तीनों किरदारों की जिंदगी को प्रभावित करती है ये इस फिल्म में दिखाया गया है। इस फिल्म को कई साल हो चुके हैं लेकिन जब भी देखो तो हंसी आ ही जाती है। ऐसे में आप भी इस कोरोना काल में एक बार फिर जरुर लिजिए इस फिल्म का आनंद।
पड़ोसन
कॉमेडी फिल्मों का कॉनसेप्ट कोई नया नहीं है। गुजरे जमाने मे भी जबरदस्त कॉमेडी फिल्में बनती थीं जिन्हें दर्शक काफी पसंद करते थे। ऐसी ही एक फिल्म थी पड़ोसन जो साल 1968 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सुनील दत्त, किशोर कुमार, महमूद और सायरा बानो ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की प्यारी सी कहानी और दिल बहला देने वाले गाने एक बार फिर आपकी पुरानी यादें ताजा कर देंगे।
गोलमाल
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित गोलमाल को आप पहले भी देख चुके होंगे। हालांकि इस फिल्म की कॉमिक टाइमिंग इतनी शानदार है कि आप जितनी बार इसे देखेंगे उतनी बार ये आपको पसंद आएगी। फिल्म में अजय देवगन, तुषार कपूर, अरशद वारसी और शरमन जोशी ने अहम भूमिका निभाई थी। वहीं परेश रावल तो फिल्म की जान थे।
अंदाज अपना अपना
सलमान खान, आमिर खान, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, परेश रावल और शक्ति कपूर जैसे सितारों से भरी ये फिल्म समय बिताने के लिए काफी अच्छी है। ये फिल्म रिलीज के वक्त कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। हालांकि टीवी पर इसने लोगों को हंसा हंसा कर लोट पोट कर दिया था। ऐसे में एक बार फिर इस फिल्म को देखना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।