ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर हेमा मालिनी 16 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। अपने जमाने में हेमा मालिनी इस कदर खूबसूरत थीं कि जो कोई भी उन्हें देखता अपना दिल दे बैठता। बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ उनका नाम जुड़ा। आखिरकार हेमा ने धर्मेंद्र को अपना जीवनसाथी बनाया।
2 of 7
हेमा मालिनी
- फोटो : instagram/deolomania_ru
हेमा मालिनी 11वीं क्लास में थीं तभी उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे थे। पढ़ाई छोड़कर उन्होंने फिल्मों में अपना करियर बनाने के बारे में सोचा। 1974 के दौरान हेमा से सिर्फ धर्मेंद्र ही नहीं बल्कि दो और दिग्गज अभिनेता प्यार कर बैठे। इन दो सितारों के नाम थे संजीव कुमार और जितेंद्र।
3 of 7
हेमा मालिनी, धर्मेंद्र, संजीव कुमार
- फोटो : फाइल
संजीव कुमार, हेमा से मन ही मन प्यार करते थे। संजीव कुमार ने अपने माता-पिता को हेमा मालिनी के घर शादी का प्रस्ताव लेकर भेज दिया। हेमा की मां ने ये कहकर रिश्ता करने से मना कर दिया कि उनकी बेटी की अभी शादी की उम्र नहीं है। उसके बाद संजीव कुमार ने अपने दोस्त जितेंद्र को हेमा के घर शादी का प्रस्ताव लेकर भेजा।
4 of 7
हेमा मालिनी, जितेंद्र
- फोटो : instagram/deolomania_ru
जितेंद्र ने हेमा को समझाया लेकिन हेमा ने जितेंद्र से कहा कि वो संजीव को पसंद तो करती हैं लेकिन शादी नहीं कर सकतीं। इस बार हेमा की ना सुनकर संजीव बेहद दुखी हो गए थे। खबरों की मानें तो इस गम में संजीव शराब पीने लगे। इसके चलते उनकी सेहत भी खराब रहने लगी थी।
5 of 7
जितेंद्र, हेमा मालिनी
- फोटो : istagram/hemamalinifanpage
संजीव कुमार को मना करने के बाद जितेंद्र और हेमा मालिनी के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। जितेंद्र भी हेमा से प्यार करने लगे थे। एक दिन उन्होंने हेमा को प्रपोज कर दिया। फिल्म 'दुल्हन' की शूटिंग के दौरान जितेंद्र और हेमा ने साथ में काफी अच्छा समय बिताया। शूटिंग खत्म होने के बाद जितेंद्र अपने माता-पिता को लेकर हेमा के घर पहुंच गए। दोनों के घरवाले बात ही कर रहे थे कि तभी धर्मेंद्र का फोन आया। उन्होंने हेमा पर गुस्सा निकालते हुए कहा कि वो फैसला लेने से पहले उनसे मिलें।