हंगामा, बागबान और धूम जैसी हिट फिल्में देने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन का आज जन्मदिन है। रिमी सेन का जन्म 21 सितंबर 1981 कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था। रिमी सेन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई विद्या भारती गर्ल्स हाई स्कूल से सम्पन्न की है। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई कॉमर्स में कलकत्ता यूनिवर्सिटी से पूरी की। रिमी के जन्मदिन के मौके पर उनके फिल्मी करियर, निजी जिंदगी के बारे में बताते हैं और जानते हैं कहां हैं वह आज कल।
2 of 5
रिमी सेन
- फोटो : file photo
रिमी ने हंगामा, धूम, गोलमाल, दीवाने हुए पागल समेत कई फिल्मों में काम किया और हर फिल्म में उनके पीछे हीरोज की लाइन लगी रही। करीब करीब हर फिल्म में उनसे शादी करने के लिए हीरो एक दूसरे से लड़ते नजर आए। कभी इन फिल्मों से हिट हुईं रिमी आज गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। 39 साल की रिमी ने अभी शादी नहीं की है। अब उनके अफेयर को लेकर भी खबरें नहीं आती। रिमी ने खुद एक्टिंग से दूरी बना ली है।
3 of 5
रिमी सेन
- फोटो : File Photo
रिमी सेन ने बचपन से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। रिमी ने विज्ञापन और मॉडलिंग की दुनिया में खूब नाम कमाया। बॉलीवुड में उनकी एंट्री कॉमेडी फिल्म हंगामा से हुई। ये फिल्म हिट साबित हुई। रिमी को फिल्म फेयर के बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया।
4 of 5
रिमी सेन
- फोटो : file photo
यहीं से रिमी का करियर चल निकला। इसके बाद उनके आगे फिल्मों की लाइन लग गई। वो हिंदी फिल्मों के साथ बंगाली और तेलुगु फिल्में भी करने लगीं। 'धूम', 'गरम मसाला' के बाद उन्हें सलमान खान की फिल्म 'क्योंकि' मिली। इसके बाद वो 'दीवाने हुए पागल', 'फिर हेराफेरी', 'गोलमाल' जैसी फिल्मों में नजर आईं।
5 of 5
रिमी सेन
- फोटो : File Photo
वह आखिरी बार छोटे पर्दे पर बिग बॉस में नजर आई थीं। बिग बॉस में रिमी अपने स्वभाव की वजह से सुर्खियों में रहीं। इस शो के बाद भी रिमी का करियर आगे नहीं बढ़ सका और वो फिल्म इंडस्ट्री में गुमनाम हो गईं। रिमी 2017 में भाजपा में शामिल हो गईं। हालांकि राजनीति में भी रिमी ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। रिमी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह फिल्मों में काम करते-करते ऊब गई थीं। इसलिए वह निर्देशन और फिल्म निर्माण क्षेत्र में जाना चाहती हैं।