{"_id":"5ac86a654f1c1bdc618b60a7","slug":"happy-birthday-jeetendra-sridevi-relationship-with-jeetendra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spl: श्रीदेवी के प्यार में पागल थे जितेन्द्र, परिवार टूटने की आई नौबत तो लेना पड़ा ये फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'day Spl: श्रीदेवी के प्यार में पागल थे जितेन्द्र, परिवार टूटने की आई नौबत तो लेना पड़ा ये फैसला
बॉलीवुड एक्टर जितेन्द्र का आज 76वां जन्मदिन है। जितेंद्र का जन्म 7 अप्रैल 1942 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। करीब चार दशक तक बॉलीवुड में सक्रिय रहे इस अभिनेता ने साल 1960 से लेकर 1990 तक 200 फिल्में की।
2 of 5
jitender and sridevi
हेमा मालिनी और जितेन्द्र ने एक साथ कई फिल्में की हैं और दोनों के अफेयर के किस्से भी खूब सुर्खियों में रहे। ऐसी खबरें भी आईं कि उस वक्त जितेन्द्र और हेमा मालिनी की शादी लगभग तय हो चुकी है। लेकिन हेमा मालिनी से पहले अगर किसी ने जितेन्द्र के दिन पर दस्तक दी तो वो थीं श्रीदेवी।
3 of 5
jeetendra
- फोटो : jeetendra
साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'हिम्मतवाला' से ही श्रीदेवी को हिंदी फिल्मों में पहचान मिली थी। कहा जाता है कि इस फिल्म के निर्देशक के.राघवेंद्र राव से जितेन्द्र ने ही श्रीदेवी को फिल्म में कास्ट करने की बात कही थी। वहीं दूसरी तरफ जब श्रीदेवी को जितेन्द्र के साथ 'हिम्मतवाला' के लिए साइन किया गया तो वह इस बात से बेहद खुश हुईं क्योंकि बॉलीवुड में आने से पहले से ही श्रीदेवी जितेन्द्र की बड़ी फैन थीं लेकिन जितेन्द्र भी श्रीदेवी से प्यार करने से खुद को दूर नहीं रख पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'हिम्मतवाला' जबरदस्त हिट रही और ये जोड़ी बॉलीवुड की हॉट केक बन गयी। जल्द ही दोनों के रोमांस के चर्चे भी आम हो गए। जितेन्द्र ने जैसे ही अपनी चाहत का इजहार किया तो बात जितेन्द्र की पत्नी शोभा कपूर तक पहुंच गई। शोभा को इस बात की भी खबर थी कि जितेन्द्र के कहने पर ही श्रीदेवी को उनके साथ कास्ट किया जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
jitender and sridevi
इसके बाद शोभा का धैर्य जबाव दे गया और दोनों के बीच काफी तनाव बढ़ गया। इस तनाव को दूर करने को लेकर जब जितेन्द्र ने श्रीदेवी को अपने घर बुलाकर अपनी पत्नी से मिलवाया, तो शोभा कपूर और बेटी एकता कपूर ने उनकी ऐसी खातिरदारी की जिसे श्रीदेवी सालों बाद भी नहीं भुला पाई और यही मुलाकात जितेन्द्र और श्रीदेवी के रिश्ते में खटास की वजह बन गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।