फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाखों के पीछे 'सुल्तान': न ज्यादा सो रहे हैं न खा रहे हैं, पर इसलिए पसीना बहा रहे हैं...

Sat, 07 Apr 2018 12:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Apr 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan skips meals but not his workout, Read daily schedule of Salman Khan in Jail
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान एक्सरसाइज करने और खुद को फिट रखने में कोई कसर नहीं छोड़ते। यहां तक कि अगर किसी दिन वे वर्कआउट नहीं कर पाएं तो रात के दो बजे या जब भी समय मिलता है, कसरत जरूर करते हैं। जोधपुर जेल में भी उनका यह फिटनेस प्रेम कायम रहा। काला हिरण शिकार मामले में 5 साल की सजा पाने के बाद बॉलीवुड के 'भाईजान' दो रातें जेल में गुजार चुके हैं। 
Salman Khan skips meals but not his workout, Read daily schedule of Salman Khan in Jail
खबर है कि सलमान खान ने जेल का खाना नहीं खाया, लेकिन वर्कआउट करने से नहीं चूके। सलमान गुरुवार शाम से जेल में हैं। पहले दिन उन्होंने रात में कुछ भी खाने से इनकार कर दिया था। रात में सोए भी नहीं। शुक्रवार सुबह जल्दी उठ गए। अपने बैरक से सुबह साढे आठ बजे बाहर आकर जेल अधिकारियों की अनुमति लेकर कैंटीन से एक ग्लास दूध और ब्रेड खरीदा।
 
Salman Khan skips meals but not his workout, Read daily schedule of Salman Khan in Jail
शुक्रवार सुबह 11:30 बजे जब उन्हें बताया गया कि जमानत नहीं मिल सकती तो उन्होंने दोपहर का खाना भी नहीं किया। इसके पहले जमानत पर सुनवाई को लेकर उनकी नर्वसनेस साफ देखी भी गई। जेल सूत्रों ने बताया कि बैरक में वो चहलकदमी कर रहे थे। यह लगातार तीसरी बार था जब सलमान ने खाना नहीं खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan skips meals but not his workout, Read daily schedule of Salman Khan in Jail
- फोटो : SELF
इसके बाद एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा और सलमान की बहनें उनसे मिलने आईं। उनके जाने के बाद सलमान ने अपने बैरक में ही वर्कआउट करना शुरू कर दिया। बताते हैं कि सलमान दोपहर 3.30 बजे से 6.30 बजे तक पसीना बहाते रहे। इसके बाद सलमान ने नहाने की इच्छा जताई, जिसका बंदोबस्त जेल प्रबंधन ने किया।
विज्ञापन
Salman Khan skips meals but not his workout, Read daily schedule of Salman Khan in Jail
आज यानी शनिवार को सलमान की जमानत याचिका पर बहस पूरी हो चुकी है।। दोपहर बाद फैसला आने की उम्मीद है। जिसके बाद ये साफ हो जाएगा कि सलमान जेल में ही रहते हैं या उन्हें बेल मिलती है। शुक्रवार को खबर आई थी कि उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करने वाले जज रवींद्र कुमार जोशी का ट्रांसफर कर दिया गया है। मगर सलमान खान की जमानत याचिका पर फैसला जज रविंद्र जोशी ही कर रहे हैं। 
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed