बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन का 2 अप्रैल को जन्मदिन है। अजय देवगन यानी विशाल देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 को हुआ था। अजय का जन्म पंजाब में हुआ। उनका परिवार बॉलीवुड के सबसे जाने-माने परिवारों में से एक हैं। अजय देवगन जब 22 साल थे तब उन्होंने फिल्म फूल और कांटे से डेब्यू किया था। आज वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों में से एक हैं। गंभीर रोल से लेकर एक्शन और कॉमेडी सभी में तरह के किरदार में अजय देवगन जान डाल देते हैं। शायद यही वजह है कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से दो बार नवाजा जा चुका है। अजय अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं।
जन्मदिन: 84 करोड़ का प्राइवेट जेट, मुंबई के पॉश इलाके में आलीशान बंगला, ऐसी है अजय देवगन की लाइफस्टाइल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 02 Apr 2022 09:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन