बेहतरीन पार्टी सॉन्ग्स और अपने गुड लुक्स के लिए मशहूर गायक गुरु रंधावा 30 अगस्त को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। पंजाबी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक में अपनी अलग पहचान बना चुके गुरु रंधावा का हर एक गाना खूब सुर्खियां बटोरता है। हालांकि अपने करियर की शुरुआत में गुरु रंधावा के हाथ असफलता लगी थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आगे बढ़ते चले गए। अब तक वह कई हिट गाने दे चुके गुरु हैं। गुरु रंधावा के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी और करियर से जुड़ी कुछ खास और दिलचस्प बातें।
2 of 5
गुरु रंधावा
- फोटो : सोशल मीडिया
30 अगस्त 1991 में पंजाब के गुरदासपुर जिले में जन्में गुरु रंधावा का पूरा नाम गुरुशरणजोत सिंह रंधावा है। उन्होंने दिल्ली से एमबीए की पढ़ाई पूरी की है। गुरु रंधावा ने बतौर स्टेज शोज और पार्टियों में भी गाने से शुरुआत की थी। हालांकि सही मायने में उन्होंने साल 2012 में करियर की नींव रखी जब उनका पहला गाना 'सेम गर्ल' लॉन्च हुआ, हालांकि यह गाना हिट नहीं रहा, लेकिन पहली असफलता के बावजूद गुरु रंधावा ने हिम्मत नहीं हारी।
3 of 5
गुरु रंधावा
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2013 में गुरु रंधावा ने अपना दूसरा गाना लेकर आए। उन्होंने खुद की एलबम लांच करने का फैसला किया और इस पहली एलबम का नाम 'पैग वन' था। इसके बाद गुरु रंधावा ने खुद के कई गाने रिलीज किए लेकिन ये इतने हिट नहीं हुए, जो उन्हें करियर के शिखर तक ले जा सकते। बताया जाता है कि इस एल्बम को लांच करवाने में गुरु रंधावा के भाई ने उनकी आर्थिक तौर पर मदद की थी।
4 of 5
गुरु रंधावा
- फोटो : Youtube
गुरु रंधावा ने शुरुआत में तकरीबन दो साल तक संघर्ष किया और इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की एक मशहूर म्यूजिक कंपनी के साथ जाने माने रैपर बोहेमिया संग 'पटोला' गाना बनाया। इस गाने ने रातों-रात गुरु रंधावा के करियर को पटरी पर ला दिया। ये गाना बेहद पॉपुलर हुआ और गुरु स्टार बन गए। साल 2015 में रिलीज हुए 'पटोला' ट्रैक को बेस्ट पंजाबी सॉन्ग का खिताब भी मिल चुका है। आज भी यह गाना लोगों के बीच खूब लोकप्रिय है।
5 of 5
गुरु रंधावा
- फोटो : social media
पटोला के हिट होने के बाद गुरु रंधावा एक के बाद एक सफलता की सीढ़ियां चढ़ते चले गए। उन्होंने कई पंजाबी गानों के साथ ही बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी हिट सॉन्ग गाए हैं। उन्होंने उन्होंने कुछ तो मुझ में कमी थी, पटोला, हाई रेटेड गबरू, दारु वरगी, रात कमल है और बन जा रानी सहित कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी है।