मशहूर गायक गुरदास मान के बेटे गुरिक मान शादी के बंधन में बंध गए हैं। गुरिक मान ने पूर्व मिस इंडिया और अभिनेत्री सिमरन कौर मुंडी के साथ शुक्रवार को शादी की। शादी की सभी रस्में पंजाबी तौर तरीके से हुई। दोनों के परिवार और उनके करीबी शुक्रवार दोपहर को ही पटियाला पहुंचे।
2 of 7
गुरिक मान
- फोटो : सोशल मीडिया
गुरिक ने इस दौरान गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी। जबकि सिमरन ने मरुन कलर का हैवी लहंगा कैरी किया। साथ ही मैचिंग ज्वैलरी उन पर खूब फब रहा था। गुरिक और सिमरन पिछले कुछ सालों से रिलेशन में थे। दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
3 of 7
गुरिक मान
- फोटो : सोशल मीडिया
माल रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरिक और सिमरन का आनंद कारज हुआ। शादी के बाद होटल नीमराना में करीब 600 मेहमानों के लिए लंच की व्यवस्था की गई। खास बात ये थी कि दीपिका-रणवीर की शादी में कैटरिंग करने वाले संजय वजीरानी ने यहां भी मेहमानों के लिए खाने का इंतजाम किया।
4 of 7
गुरिक मान
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी में देश ही नहीं विदेशों से भी मेहमान पहुंचे। इनमें कई बड़े नाम शामिल थे। विक्की कौशल, कपिल शर्मा, अभिनेता और गायक जस्सी गिल, पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया, कांग्रेसी विधायक अमरिंदर सिंह, गायक एमी विर्क, मीका सिंह, दलजीत दोसांझ और अभिनेत्री प्रीति स्प्रू शादी में पहुंचे।
5 of 7
सिमरन
- फोटो : सोशल मीडिया
सिमरन की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की कई तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें सिमरन ने पीले रंग का सलवार सूट पहना है। उनके साथ उनकी कई दोस्त मौजूद रहीं जो खूब मस्ती करती नजर आईं।