रणवीर सिंह की फिल्म गली ब्वॉय वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हो गई है। फिल्म पर दर्शकों का अच्छा रिस्पांस भी आ रहा है। रणवीर और फिल्म की स्पेशल टीम ने प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फिल्म में अपना टाइम आएगा गाना सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है। ऐसे में फिल्म का एक और गाना आजादी को लेकर रणवीर सिंह से सवाल किया गया।
2 of 5
Gully Boy
- फोटो : social media
इस गाने को डब शर्मा और डिवाइन ने तैयार किया है। गाने की खास बात यह है कि इसमें जवाहर लाल नेहरू यूनीवर्सिटी के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की स्पीच का इस्तेमाल किया गया है। फिल्म कंपेनियन के दौरान रणवीर से सवाल किया गया कि एक तरफ आप कन्हैया की स्पीच का इस्तेमाल कर रहे हैं और दूसरी तरफ आप पीएम मोदी को गले लगा रहे हैं इस पर क्या राय होगी।
इस पर रणवीर सिंह ने कहा 'दरअसल आजादी गाने से मैं सीधे तौर पर नहीं जुड़ा हूं, हालांकि यह गाना मुझे बेहद पसंद है, क्योंकि इसकी धुन काफी अच्छी है और राजनीतिक चीजों को लेकर मैं ज्यादा परवाह नहीं करता हूं, इसलिए इस सवाल पर कुछ भी बोलने के लिए मैं खुद को लायक नहीं मानता हूं, बता दूं कि मेरी छोटी सी दुनिया है जिसमें मैं बहुत खुश हूं।'
4 of 5
gully boy
- फोटो : file photo
बता दें कि फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट किया था कि गली ब्वॉय की शानदार शुरुआत, ऑफिशियल छुट्टी नहीं होने के बावजूद अच्छी कमाई। खासकर मेट्रो सिटी में ये रॉकिंग रहा। फिल्म ने पहले दिन गुरुवार को 18.70 करोड़ का कलके्शन किया। फिल्म कुल 3350 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है।
5 of 5
gully boy
- फोटो : twitter
गली ब्वॉय की कहानी मुंबई की मलिन बस्तियों में रहने वाले एक साधारण मुस्लिम परिवार के लड़के की कहानी है,जो आर्थिक रूप से कमजोर है और जिसका सपना एक रैपर बनने का है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में उनका किरदार भी एक मुस्लिम लड़की का है। वहीं कल्की की भी अहम भूमिका है। इसका निर्देशन जोया अख्तर ने किया है।