{"_id":"5f150af8a153c72dfa78c571","slug":"gracy-singh-birthday-special-laagan-actress-gracy-singh-leave-film-industry-after-flop-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लगान जैसी सुपरहिट फिल्म करने के बाद भी डूब गया इस एक्ट्रेस का करियर, अब तो पहचानना भी हुआ मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लगान जैसी सुपरहिट फिल्म करने के बाद भी डूब गया इस एक्ट्रेस का करियर, अब तो पहचानना भी हुआ मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 20 Jul 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ग्रेसी सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
इस हीरोइन ने बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया। पहली ही फिल्म सुपरहिट रही। लेकिन फिर भी ये हीरोइन जल्द ही बॉलीवुड से गायब हो गई। इस एक्ट्रेस का नाम है ग्रेसी सिंह। ग्रेसी ने आमिर खान की फिल्म 'लगान' से खूब नाम कमाया था। ‘लगान’ और ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह (Gracy Singh) का आज जन्मदिन है। ग्रेसी सिंह का जन्म 20 जुलाई 1980 को दिल्ली में हुआ था।
ग्रेसी के पेरेंट्स चाहते थे कि ग्रेसी डॉक्टर या इंजीनियर बने, लेकिन ग्रेसी क्लासिकल डांसर बनना चाहती थीं। ग्रेसी सिंह एक ट्रेंड भरतनाट्यम और ओडिसी डांसर हैं। इसीलिए जब फिल्म 'लगान' के लिए उनका स्क्रीन टेस्ट हुआ था तो उन्हें 'होठों पे ऐसी बात' पर डांस करने को कहा गया था। अपने इस डांस टैलेंट और एक्टिंग की वजह से ग्रेसी को कई फिल्में ऑफर हुईं।
3 of 5
ग्रेसी सिंह
- फोटो : social media
जब ग्रेसी को 'लगान' में हीरोइन बनने का मौका मिला तो वो उस रोल में इतना रम गई कि शूटिंग पर आसपास के लोगों से बात तक नहीं करती थीं। ग्रेसी ने बॉलीवुड में एंट्री तो बहुत ही शानदार की लेकिन धीरे-धीरे उनका करियर बी-ग्रेड फिल्मों और टीवी पर आकर रुक गया। जल्द ही ग्रेसी ने बॉलीवुड छोड़ दिया। ग्रेसी ने अपने करियर की शुरुआत में एक डांस ग्रुप शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ग्रेसी सिंह
- फोटो : social media
ग्रेसी सिंह ने प्रकाश झा की फिल्म 'गंगाजल' में अजय देवगन के अपोजिट काम किया लेकिन फिल्म में उनका रोल बहुत छोटा था जिसका उन्हें नुकसान ही उठाना पड़ा। इसके बाद वो 2004 में 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में संजय दत्त के साथ दिखीं ।
विज्ञापन
5 of 5
ग्रेसी सिंह
- फोटो : social media
2008 में उन्होंने कमाल आर खान यानी केआरके की फिल्म 'द्रेशद्रोही' की। फिल्मों में गुंजाइश ना देखते हुए ग्रेसी सिंह ने दूरी बना ली और टीवी पर एंट्री की। उन्होंने 'संतोषी मां' शो में मुख्य किरदार निभाया। ग्रेसी अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। उनका लुक भी पूरी तरह से बदल चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।