लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं सेलिब्रिटीज के राजनीति में शामिल होने का सिलसिला चल पड़ा है। क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। खेल ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के भी ऐसे कई सेलिब्रिटी हैं जिन्होंने हाल ही में राजनीति में कदम रखा है।
2 of 5
Isha Koppikar
- फोटो : ani
'खल्लास गर्ल' के नाम से मशहूर हुईं एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। जनवरी 2019 में ईशा कोप्पिकर अचानक उस समय चर्चा में आईं जब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन किया। उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की परिवहन विंग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। फिल्मी करियर की बात करें तो साल 2000 में ईशा ने फिल्म फिजा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी मुख्य फिल्मों में कंपनी, पिंजर, डरना मना है, कयामत और डॉन है।
3 of 5
shilpa shinde
- फोटो : ani
सीरियल भाबीजी घर पर हैं से मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने पिछले ही महीने यानी फरवरी में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया है। मुंबई कांग्रेस समिति के अध्यक्ष संजय निरुपम और पार्टी के नेता चरण सिंह सप्रा की मौजूदगी में शिल्पा कांग्रेस में शामिल हुईं। शिल्पा शिंदे ने कई टीवी सीरियल में काम किया लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान भाबीजी घर पर हैं सीरियल से मिली। सीरियल और चैनल के प्रोड्यूसर के साथ अनबन के चलते शिल्पा को ये सीरियल छोड़ना पड़ा था। करीब दो साल बाद उन्होंने टीवी पर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 से वापसी की थी। शिल्पा ये शो अपने नाम करने में कामयाब रही थीं।
4 of 5
Moushumi Chatterjee
- फोटो : ani
बॉलीवुड एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। साल 2004 में भी मौसमी ने बंगाल से कांग्रेस के टिकट पर ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन वह चुनाव हार गई थीं। मौसमी चटर्जी ने बंगाली फिल्म बालिका बधू से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं 1972 में रिलीज हुई अनुराग उनकी पहली हिंदी फिल्म है। मौसमी चटर्जी की मुख्य फिल्मों में कच्चे धागे, जहरीला इंसान, स्वर्ग नरक, फूल खिले हैं गुलशन-गुलशन, मांग भरो सजना और घायल है। आखिरी बार वो अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म पीकू में दिखी थीं।
5 of 5
smriti irani
- फोटो : amar ujala
बहरहाल, ये तो वो सेलिब्रिटीज हैं जिन्होंने हाल ही में राजनीति में कदम रखा है। इसके अलावा ऐसे कई सितारे रहे हैं जो राजनीति में काफी नाम कमा चुके हैं। हेमा मालिनी, जया बच्चन, स्मृति ईरानी और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे एक्टर्स राजनीति में बेहद सक्रिय हैं।