{"_id":"605e97898ebc3e592c7368e7","slug":"gauri-khan-renovated-her-husband-shah-rukh-khan-production-house-office-space-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘मन्नत’ जैसा ही आलीशान है शाहरुख खान का ऑफिस, गौरी ने डिजाइन के वक्त रखा इन बातों का ख्याल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘मन्नत’ जैसा ही आलीशान है शाहरुख खान का ऑफिस, गौरी ने डिजाइन के वक्त रखा इन बातों का ख्याल
शाहरुख खान का घर मन्नत मुंबई के आलीशान घरों में से एक है। कई बार मन्नत के अंदर की तस्वीरें भी सामने आई हैं। केवल शाहरुख का घर ही नहीं उनका ऑफिस भी उतना ही शानदार है। इसके इंटीरियर का काम गौरी खान ने संभाला है। तो चलिए दिखाते हैं ऑफिस की तस्वीरें।
2 of 5
शाहरुख खान के ऑफिस की तस्वीरें
- फोटो : instagram/vox.india.interior
शाहरुख खान का प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट अब पहले से ज्यादा फ्रेश और बड़े लाउंज एरिया के साथ है। गौरी ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि इसे तैयार करने में उन्हें आठ महीने लगे हैं। शाहरुख लंबे समय से ऑफिस को नया लुक देना चाहते थे। लॉकडाउन के वक्त से गौरी इस काम में व्यस्त थीं।
3 of 5
शाहरुख खान के ऑफिस की तस्वीरें
- फोटो : instagram/vox.india.interior
इंस्टाग्राम पर गौरी ने लिखा कि 'पूरे लॉकडाउन में शाहरुख के ऑफिस रेड चिलीज का डिजाइन करना एक अच्छा अनुभव था।' इसके साथ गौरी ने बताया कि उन्होंने काले, सफेद और ग्रे रंगों का इस्तेमाल किया है और मिनिमलिस्टिक (कम से कम सामान) थीम रखा है जो कि ऑफिस को और बड़ा दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान के ऑफिस की तस्वीरें
- फोटो : instagram/vox.india.interior
गौरी लिखती हैं कि 'घर से दूर एक घर, एक ऐसी जगह जो रचनात्मकता के लिए आरामदायक है। ऑफिस के बड़े आउटडोर स्पेस को डिजाइन करना मेरे लिए काफी चुनौती भरा था।' लॉकडाउन की वजह से गौरी ने डिजाइनिंग के कई काम वर्चुअल मीटिंग के द्वारा ही किए।
शाहरुख खान के ऑफिस की तस्वीरें
- फोटो : instagram/vox.india.interior
एक मैगजीन से बात करते हुए गौरी ने कहा कि 'कुछ समय पहले शाहरुख खान चाहते थे कि ऑफिस ज्यादा क्रिएटिव दिखे, सिर्फ इसके कि यहां पर कुछ डेस्क और टेबल रखी हुई हैं। यहां सैकड़ों लोग हर दिन आते जाते हैं ऐसे में उन्हें रोककर इसे करना काफी मुश्किल था। पिछले साल लॉकडाउन ने सबकुछ बदल दिया। यह सही समय था जब फ्लोर को तोड़कर फिर से बनाया जाए।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।