मोहनदास करमचंद गांधी जिन्हें लोग महात्मा गांधी के नाम से जानते हैं, 2 अक्तूबर 1869 को उनका जन्म पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। इस साल हम गांधी जी की 152वीं जयंती मना रहे हैं। बापू को आज के दिन पूरा देश याद करता है। ऐसा हो भी क्यों न, इस देश की आजादी में सबसे अहम योगदान गांधी जी का ही रहा है। उन्होंने पूरे देश में धूम धूमकर आजादी की जज्बा लोगों के दिलों में जगाया था। बॉलीवुड भी गांधी जी की याद में कई फिल्में बना चुका है। इन फिल्मों में गांधी से जुड़ी ऐसी तमाम बारीकियों को दिखाया गया हैं, जिन्हें अब तक आप नहीं जानते होंने। गांधी जयंती के मौके पर गांधी जी से जुड़ी उन पांच फिल्में के बारे में जानिए जिसे देखकर आपके अंदर की देशभक्ति जाग जाएगी और इतना ही नहीं आप महसूस कर पाएंगे कि कितने ही बलिदानों के बाद आप आज स्वतंत्र हैं।
Gandhi Jayanti : महात्मा गांधी पर बनीं ये पांच फिल्में, आपके अंदर की देशभक्ति जगा देंगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Fri, 01 Oct 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन