कोरोनाकाल में ओटीटी प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता का असर अब सिनेमा और बॉक्स ऑफिस पर भी दिखने लगा है। पहले जहां फिल्मों को देखने के लिए लोगों को थिएटर पर इसके रिलीज होने का इंतजार करना पड़ता था, तो वहीं अब लोग घर बैठे ही इन फिल्मों को अपने मोबाइल पर देख पाते हैं। ओटीटी की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से यह अब फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज की जा रही है। ऐसे में इन फिल्मों के लिए मेकर्स ओटीटी प्लेटफॉर्म से भारी कीमत वसूलते हैं। तो आइए जानते हैं कितने में बिकी बीते कुछ दिनों में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्में-
2 of 6
भूल भुलैया 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भूल भुलैया 2
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर इस फिल्म ने थिएटर पर जमकर कमाई की थी। इस साल की बेहतरीन हिंदी फिल्मों में शामिल इस फिल्म को सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन में इस फिल्म के लिए मेकर्स को 30 करोड़ रुपए दिए हैं।
3 of 6
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
गंगूबाई काठियावाड़ी
एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में फिल्म डार्लिंग में नजर आई आलिया जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। इससे पहले एक्ट्रेस इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आई थीं। इस फिल्म में दर्शकों ने आलिया के बेबाक अंदाज को काफी पसंद किया था। सिनेमाघरों में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स रिलीज किया गया था। रिपोर्ट की मानें तो नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म के डिजिटल राइट्स 70 करोड़ रुपये में खरीदे।
4 of 6
सम्राट पृथ्वीराज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सम्राट पृथ्वीराज
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। ऐसे में बच्चन पांडे के बाद यह फिल्म भी अक्षय की फ्लॉप फिल्म ही साबित हुई। सिनेमाघरों के बाद इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया। मेकर्स ने इसके लिए 36 से 37 करोड़ रुपये की मोटी रकम वसूली है।
5 of 6
शमशेरा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शमशेरा
हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी। फिल्म के ट्रेलर के बाद मिली प्रतिक्रिया के बाद सभी को उम्मीद थी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल करेगी लेकिन रिलीज होने के बाद यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई और यह फिल्म भी बॉलीवुड की इस साल की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भी इस फिल्म ने करोड़ों की कमाई की है। दरअसल इस फिल्म के ओटीटी राइट्स 65 करोड रुपए में बिके हैं।