{"_id":"58d0d1874f1c1b8e161a0f86","slug":"flashback-renu-arya-worked-with-salman-in-biwi-ho-to-aisi-where-is-she-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FlashBack : अपने लिए सीने पर गोली खाने वाली लड़की को भूल बैठे सलमान खान, क्या आपको याद है?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
FlashBack : अपने लिए सीने पर गोली खाने वाली लड़की को भूल बैठे सलमान खान, क्या आपको याद है?
Wed, 22 Mar 2017 06:26 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Wed, 22 Mar 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आप सभी को फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' याद ही होगी। इस फिल्म में वैसे तो रेखा और फारुख शेख लीड रोल में थे। लेकिन सलमान खान भी अहम भूमिका में दिखे। कायदे से ये उनकी डेब्यू फिल्म थी। लेकिन क्या आपको वो हीरोइन याद है जिसने इस फिल्म में सलमान की प्रेमिका का रोल अदा किया ?
FlashBack : क्या आपको याद है सलमान की ये हीरोइन, खुद सलमान भी नहीं पहचान पाए
2 of 5
'बीवी हो तो ऐसी' में सलमान के साथ रेनू आर्या
ये लड़की सलमान के लिए इस कदर पागल थी कि सलमान के लिए अपने सीने पर गोली भी खा लेती है। भोली सूरत और झील सी गहरी आंखों की मल्लिका सलमान की ये प्रेमिका थीं एक्ट्रेस रेनू आर्या।
लेकिन आज ये हीरोइन कहां है और किस हाल में है, क्या इसकी किसी को खबर है?
FlashBack : क्या आपको याद है सलमान की ये हीरोइन, खुद सलमान भी नहीं पहचान पाए
3 of 5
सलमान के साथ रेनू आर्या
शायद नहीं। लेकिन सालों पहले एक फ्लाइट में सलमान खान की मुलाकात रेनू आर्या से हुई थी और इसका जिक्र उन्होंने एक इंटरव्यू में भी किया था। सलमान के मुताबिक, रेनू आर्या काफी बदल चुकीं थीं और उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया था।
लेकिन आज रेनू आर्या कहां हैं और किस हाल में हैं या क्या कर रही हैं, किसी को कोई खबर नहीं है। क्या फिल्म इंडस्ट्री के किसी भी शख्स ने या फिर सलमान ने उन्हें ढूंढने की कोशिश की होगी ?
विज्ञापन
विज्ञापन
FlashBack : क्या आपको याद है सलमान की ये हीरोइन, खुद सलमान भी नहीं पहचान पाए
4 of 5
'बीवी हो तो ऐसी' में सलमान के साथ रेनू आर्या
'बीवी हो तो ऐसी' जब हिट हुई तो सभी के करियर को बहुत फायदा हुआ। खासकर सलमान खान के करियर को। इसी की बदौलत उन्हें फिल्म 'मैंने प्यार किया' मिली। लेकिन रेनू आर्या तो जैसे छोटी-मोटी भूमिकाओं में ही सिमट गईं।
विज्ञापन
FlashBack : क्या आपको याद है सलमान की ये हीरोइन, खुद सलमान भी नहीं पहचान पाए
5 of 5
'चांदनी' में श्रीदेवी के साथ रेनू आर्या
कहने को तो रेनू आर्या ने सलमान खान, रेखा और फारुख शेख जैसे दिग्गज एक्टरों के अलावा श्रीदेवी, ऋषि कपूर और विनोद खन्ना तक के साथ काम किया, लेकिन वो सफलता उन्हें नहीं मिली जो मिलनी चाहिए थी। उनकी आखिरी फिल्म 1991 में आई थी। इस फिल्म का नाम था बंजारन। फिल्म फ्लॉप रही और तब से रेनू आर्या कहां हैं किसी को पता नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।