Filmy Wrap: ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग शुरू और थिएटर्स में फिर रिलीज होगी DDLJ, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
चकाचौंध से भरी फिल्म दुनिया में हर दिन हर पल कुछ न कुछ नया होता ही रहता है। सिनेमा जगत में आज भी बहुत देखने और सुनने को मिला।
Aamir Khan Mother Heart Attack: आमिर खान की मां को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती
Tiger Shroff: एक्शन सीन के दौरान टाइगर श्रॉफ के साथ हुआ हादसा, वीडियो शेयर कर दी पैर टूटने की जानकारी
Shahrukh Khan: शाहरुख खान के जन्मदिन पर सिनेमाघरों में फिर रिलीज होगी DDLJ, पठान का टीजर भी होगा जारी!
अखिल भारतीय स्तर पर कारोबारी कमाल दिखाने वाली अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ की सीक्वल ‘पुष्पा द रूल’ की शूटिंग आखिरकार शुरू हो गई है। इस फिल्म की शूटिंग को लेकर बीते कई महीनों से अटकलें जारी रही हैं। हाल ही में फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ के लिए अल्लू अर्जुन का लुक शूट निर्देशक सुकुमार ने किया था और इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की गई थीं। इन सारे लुक शूट में से अल्लू अर्जुन को फिल्म के लिए अपना फाइनल लुक मिल चुका है और उन्होंने फिल्म के सिनेमैटोग्राफर मिरोस्ला कूबा ब्रोजेक के साथ फिल्म पर काम शुरू कर दिया है।
Pushpa 2 Shoot Begins: ‘पुष्पा द रूल’ की शूटिंग शुरू, डीओपी कूबा ब्रोजेक संग चर्चा करते दिखे अल्लू अर्जुन