मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने चहेते सितारों की पेशेवर और निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। यही वजह है कि फिल्म और टीवी जगत के सितारे खुद भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को समय-समय पर अपडेट देते नजर आते हैं। हम भी फिल्मी रैप के जरिए आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिनभर में इंडस्ट्री में क्या-क्या खास हुआ...
Filmy Wrap: फैन पर फूटा अहाना का गुस्सा और समीर से सीबीआई की पांच घंटे तक पूछताछ, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। काफी कम वक्त में उन्होंने अपनी अच्छी पहचान बनाई है। मृणाल ठाकुर ने पिछले साल तेलुगु फिल्म 'सीता रामम' में काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई। कुछ वक्त पहले ऐसी खबर आई कि मृणाल ठाकुर ने 'सीता रामम' की सफलता के बाद हैदराबाद में एक घर खरीदा है। अब इस बार में एक्ट्रेस ने खुद प्रतिक्रिया दी है।
Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर ने हैदराबाद में खरीदा नया घर? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
अभिनेत्री अदा शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, मगर वहीं कुछ प्रांतों में इसका विरोध भी किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में तो ममता सरकार ने इस फिल्म पर बैन ही लगा दिया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के इस प्रतिबंध पर रोक लगा दी है।
Adah Sharma: पश्चिम बंगाल में चाहकर भी 'द केरल स्टोरी' नहीं देख पा रहे लोग? अदा शर्मा का टूटा दिल
कुछ महीने पहले यह खबर सामने आई थि कि सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान जल्द ही अपनी बहन सारा अली खान की तरह फिल्मों में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। इब्राहिम रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में करण जौहर के सहायक रहे हैं।
Ibrahim Ali Khan: इब्राहिम की डेब्यू फिल्म की शूटिंग हुई खत्म, सारा अली खान ने किया कंफर्म
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े से शनिवार को पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की, जिसमें उन पर शाहरुख खान से अपने बेटे आर्यन को नहीं फंसाने के लिए 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।
Sameer Wankhede: सीबीआई ने की समीर वानखेड़े से पांच घंटे तक पूछताछ, 25 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप