New Poster: तैयार हो जाइए इस हफ्ते सिनेमाघरों में आ रही है 'टाइगर जिंदा है'
पोस्टर में सलमान खान और कटरीना कैफ दबंग अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों बेखौफ दुश्मनों पर फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं। फिल्म का पोस्टर निर्देशक अली अब्बास जफर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जारी किया है।
Zinda Hai ..... https://t.co/9St6BKIgHv @TigerZindaHai @VishalDadlani @ShekharRavjiani @Irshad_Kamil #SukhwinderSingh pic.twitter.com/5poZAdGsie
फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी। क्रिसमस पर रिलीज होने वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस शानदार कलेक्शन करती हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म भारत में 30-35 करोड़ की ओपनिंग देने वाली है। फिल्म को लेकर काफी क्रेज है। हालांकि क्रिसमस पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म दंगल (387 करोड़) है। ऐसे में सलमान खान इस रिकॉर्ड को तोड़ पाते हैं या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा।
HERE's your #MondayMotivation | #TigerZindaHai #NewPoster
Book your tickets now: https://t.co/5F9cdRJe9c | @Paytm | @BeingSalmanKhan | #KatrinaKaif | @aliabbaszafar | @TigerZindaHai pic.twitter.com/nNd7iSPwYw
'टाइगर जिंदा है' के सुपरहिट गाने 'स्वैग से स्वागत' का नया वर्जन रिलीज किया गया है। गाने को अरबी भाषा में पेश किया गया है जो अपने ओरिजनल वर्जन की तरह ही काफी मजेदार है। इस गाने को राबिह बरौद, ब्रिगेट यागी ने गाया है।
हालांकि, गाने की सिग्नेचर लाइन 'स्वैग से करेंगे सबका स्वागत' हिन्दी में ही रखा गया है। गाने का अनुवाद मोहम्मद जाद मलक ने किया है। इससे पहले फिल्म 'एक था टाइगर' के 'माशाअल्लाह' गाने को अरबी ट्विस्ट दिया गया था।