दीपिका पादुकोण अपनी बेहतरीन एक्टिंग और हाजिर जवाबी के लिए मशहूर हैं। वह अपनी बातों से सभी का मुंह बंद कर देती हैं। अभिनेत्री शानदार अदाकारा तो हैं ही साथ ही वह अपनी निजी जिंदगी में काफी मजाकिया भी हैं। रणवीर और दीपिका जब दोनों साथ हों तो उनको अक्सर मस्ती के मूड में देखा जा सकता है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान दीपिका ने अपने अंदर छिपे एक टैलेंट के बारे में खुलासा किया है।
2 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण को आखिरी बार साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म पठान में देखा गया था। हाल ही में उन्होंने अपने बारे में एक अजीब फैक्ट का खुलासा किया, लेकिन यह दुनिया के देखने के लिए नहीं है। एक बातचीत में दीपिका ने कहा कि वह एक अच्छी मिमिक हैं, लेकिन वह अपने इस टैलेंट को लोगों के सामने प्रदर्शित नहीं कर सकतीं।
3 of 5
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका ने कहा कि केवल उनके पति रणवीर सिंह और बहन अनीशा पदुकोण ही हैं जिन्हें उनकी मिमिक्री परफॉर्मेंस देखने की अनुमति है। उन्होंने कहा, 'मेरे पति कहते हैं कि मैं कोठरी में छिपी हुई महान नकलची हूं, जिसे अभी तक खोजा नहीं जा सका है, जो कि खोजे जाने का इंतजार कर रही है।'
4 of 5
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ने कहा कि जब रणवीर उनसे लोगों के सामने मिमिक्री करने के लिए कहते हैं, तो मैं नहीं करती हूं। 'किसी तरह जब वह मुझे किसी खास मौके पर रखता है और लोगों के सामने मुझसे किसी की नकल करने के लिए कहता है, तो ऐसा नहीं होता है। लेकिन अपनी बहन और अपने पति के सामने मैं एक शानदार नकलची हूं।'
5 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : social media
दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में पठान में शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं। अब वह ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में भी नजर आने वाली हैं, जिसकी शूटिंग चल रही है। इसके अलावा वह प्रोजेक्ट के में भी प्रभास के साथ नजर आने वाली हैं।