फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फातिमा सना शेख ने टॉक्सिक रिलेशनशिप को लेकर बयां किया दर्द, कहा-बहुत मुश्किल होता है...'

Sun, 25 Apr 2021 08:23 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 25 Apr 2021 08:23 AM IST
विज्ञापन
Fatima Sana Shaikh reveals she has been in toxic relationships says 'It gets very difficult to get out
फातिमा सना शेख - फोटो : instagram/fatimasanashaikh

ऑनस्क्रीन आमिर खान की बेटी बन चुकीं फातिमा सना शेख इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने पहली बार अपने पिछले रिलेशनशिप को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। फातिमा सना शेख कभी टॉक्सिक रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। जिसके बारे में उन्होंने खुद बताया है।

Fatima Sana Shaikh reveals she has been in toxic relationships says 'It gets very difficult to get out
फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में एक्ट्रेस को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'अजीब दास्तान्स' में देखा गया था। 'अजीब दास्तान्स' में फातिमा सना शेख जयदीप अहलावत के साथ दिखाई दीं। वहीं लूडो के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि लूडो में निभाए पिंकी के कैरेक्टर से वह पूरी तरह से अलग हैं। दरअसल, अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में फातिमा सना शेख ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है।

Fatima Sana Shaikh reveals she has been in toxic relationships says 'It gets very difficult to get out
फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम

इसमें वह अभिनेत्री के ऑन-स्क्रीन पति पर हत्या का आरोप लगा होता है और इससे पहले उसके कई अफेयर भी रहते हैं। लेकिन, इन सबके बाद भी पिंकी अपने पति को छुड़ाने की कोशिश में जुट जाती है। लूडो में निभाए किरदार के बारे में बात करते हुए फातिमा सना शेख कहती हैं, 'मैं बिलकुल भी वो नहीं हूं। पतिव्रता लड़की। मेरे साथ कोई ऐसी चीज करे तो दो थप्पड़ मार दूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fatima Sana Shaikh reveals she has been in toxic relationships says 'It gets very difficult to get out
फातिमा सना शेख - फोटो : instagram

वहीं, एक इंटरव्यू के दौरान फातिमा ने कहा, 'मैं भी एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में थी। यह बहुत मुश्किल होता है। हम कहते हैं कि हम ये कर लेंगे, वो कर लेंगे। लेकिन, जब आप इसमें होते हैं तो यह समझना बहुत मुश्किल हो जाता है कि क्या करें। खासकर जब आप फाइनेंशियली अपने पति पर आश्रित होते हैं।'

विज्ञापन
Fatima Sana Shaikh reveals she has been in toxic relationships says 'It gets very difficult to get out
फातिमा सना शेख - फोटो : instagram

फातिमा सना शेख कुछ दिनों पहले कोरोना से संक्रमित हुई थीं। फातिमा सना शेख ने 29 मार्च को एक पोस्ट कर बताया था कि वह कोरोना संक्रमित हो गई हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो फातिमा सना शेख अभिनेता अनिल कपूर के साथ एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं। हाल ही में फातिमा फिल्म लूडो में नजर आई थीं। फिल्म में उनके अपोजिट राजकुमार राव थे। इसके अलावा उनकी फिल्म सूरज पे मंगल भारी रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ मुख्य किरदार में थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed