सिनेमाजगत में सितारों की जिंदगी में उतार चढ़ाव आना आम बात है। कभी कोई सितारा एक झटके में सफलता की बुलंदियों पर पहुंच जाता है तो कभी एक ही पल में उसे काम मिलना बंद हो जाता है। बॉलीवुड में इसी उतार-चढ़ाव के बीच कुछ ऐसे सितारें हैं जिनके वक्त के साथ लुक में इतना बदलाव आ गया कि अब उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। यहां तक कि सितारे अब लाइमलाइट से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। जानिए ऐसे सितारों के बारे में जिनके लुक में पहले से काफी बदलाव आ गया है।
2 of 6
Fardeen Khan
- फोटो : social media
फरदीन खान बॉलीवुड के चॉकलेटी अभिनेता की लिस्ट में शुमार थे। यहां तक कि उनके लुक्स पर लड़कियां फिदा रहती थीं। साल 1998 में फिल्म 'प्रेम अगन' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले फरदीन खान फिल्मों में ज्यादा कमाल नहीं कर पाए। फरदीन आखिरी बार साल 2010 में 'दूल्हा मिल गया' फिल्म में नजर आए थे। पहले से उनके लुक में काफी बदलाव आ गया है। यहां तक कि उन्हें बढ़े वजन को लेकर कई बार ट्रोल भी किया जाता है।
3 of 6
uday chopra
- फोटो : social media
फिल्मी दुनिया से गायब अभिनेता उदय चोपड़ा को तो अब पहचान पाना भी मुश्किल है। उदय 46 साल के हैं और अभी तक शादी नहीं की है। साल 2000 में रिलीज शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मोहब्बतें' से यश चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा ने डेब्यू किया था। फिल्म तो सुपरहिट रही लेकिन उदय चोपड़ा का करियर छलांगें नहीं मार पाया।
4 of 6
Harman Baweja
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर हरमन बावेजा ने जब बॉलीवुड में एंट्री की तो उस वक्त माना जा रहा था कि आने वाले समय में वो सुपरस्टार्स को कड़ी टक्कर देंगे लेकिन ऐसा हो नहीं सका। हरमन जल्द ही इंडस्ट्री से गायब हो गए। फिल्म निर्देशक हैरी बावेजा और निर्माता पम्मी बावेजा के बेटे हरमन ने साल 2008 में फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से डेब्यू किया था। साल 2009 में हैरी बावेजा ने अपने बेटे के लिए रोमांटिक फिल्म 'व्हॉट्स योर राशि' बनाई। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुईं। अब उनके लुक में भी बदलाव आ गया है। यहां तक कि पहचानना भी मुश्किल हो जाएगा।
5 of 6
शादाब खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अमजद खान के बेटे शादाब खान ने बॉलीवुड में 'राजा की आएगी बारात' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह रानी मुखर्जी के अपोजिट थे। शादाब पिता की तरह फिल्म इंडस्ट्री में नाम नहीं कमा पाए।