थ्रोबैक तस्वीरें पुरानी यादें ताजा कर देती हैं। स्टार्स के साथ साथ उनके फैन्स के लिए भी यह किसी ट्रीट से कम नहीं होती। यही वजह है कि जब भी कोई फिल्म स्टार अपने बचपन की या किसी पुरानी फिल्म की शूटिंग की तस्वीरें शेयर करते हैं, उसे खूब लाइक्स मिलते हैं।
एक्टर ने शेयर की अपनी 30 साल पुरानी तस्वीर, क्या इन्हें पहचान सकते हैं आप
इस गुरुवार मशहूर फिल्म मेकर और एक्टर करण जौहर ने अपनी एक 30 साल पुरानी तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर उस दौर की है जब वह पहली बार टीवी सीरीज 'इंद्रधनुष' में कैमरे के सामने आए थे। करण जौहर के साथ एक्टर अक्षय आनंद नजर आ रहे हैं।
करण जौहर की इस तस्वीर पर फैन्स ने ऐसी प्रतिक्रियाएं दी-

'इंद्रधनुष' साइ-फाई टीवी सीरीज थी जिसका प्रसारण दूरदर्शन पर होता था। इसमें बच्चों का एक झुंड था जो मिलकर कम्प्यूटर असेंबल करते हैं जिसकी वजह से वह एलियन को भी कॉन्टैक्ट करने में कामयाब हो जाते हैं। करण जौहर के अलावा इस सीरीज में उर्मिला मातोंडकर, आशुतोष गोवारिकर, विशाल सिंह ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं।
वहीं, मशहूर प्रोड्यूजर एकता कपूर ने भी अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह पापा जितेंद्र और भाई तुषार कपूर के साथ नजर आ रही हैं।
Blurrr pic but unblurrable moment
A post shared by Ekta Ravi Kapoor (@ektaravikapoor) on