इंडियन प्रीमियर लीग 2018 की ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी में चार चांद लगाने का जिम्मा इस बार भी बॉलीवुड को मिला है। इस साल वरुण धवन, रणवीर सिंह, परिणिति चोपड़ा और जैकलिन फर्नांडीज को जलवा बिखेरने का मौका मिला है। मिली जानकारी के अनुसार इन सभी की परफॉर्मेंस कुल 45 मिनट की होगी।
2 of 4
Ranveer Singh
- फोटो : Instagram
आईपीएल 2018 की ओपनिंग सेरेमनी में ये चारों सितारे अपने-अपने हिट गानों पर ठुमके लगाएंगे। हालांकि, यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है कि क्या है ये चारों साथ में कोई परफॉर्मेंस देंगे या नहीं। हालांकि, पिछली बार जहां कटरीना कैफ, एमी जैकसन और सुशांत सिंह राजपूत ने अलग-अलग शहरों में आयोजित हुए ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया था, वहीं इस बार सिर्फ एक ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी।
आईपीएल 2018 की ओपनिंग सेरेमनी में चंद मिनट की परफॉर्मेंस के लिए वरुण धवन को 6 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं रणवीर सिंह ने 15 मिनट तक डांस करने के लिए 5 करोड़ रुपये की डिमांड की। माना जा रहा है कि भले ही रणवीर सिंह की एक्टिंग दमदार होती है, मगर लोगों से कनेक्ट करने में वरुण धवन उनसे आगे हैं। यही वजह है कि आयोजक उन्हें ज्यादा पैसे देने के तैयार हुए।
4 of 4
Jacqueline Fernandez ek do teen
वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'अक्टूबर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह दिल्ली में फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग भी कर रहे हैं। हालांकि, आईपीएल में अपनी परफॉर्मेंस की तैयारी के लिए उन्होंने दो दिन की छुट्टी ली है। आईपीएल 11 की ओपनिंग सेरिमनी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 7 अप्रैल को होगी। पहले इसका आयोजन 6 अप्रैल को होना था। इस बार ओपनिंग सेरेमनी का बजट 30 करोड़ रुपये तय किया गया है। नौ शहरों में पूरे 51 दिनों तक इस टूर्नामेंट के मैच होंगे।