अभिनेत्री-राजनेता कंगना रणौत की अगली फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर खबरें थीं कि इसे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से रिलीज की मंजूरी दे दी गई है। हालांकि, कंगना की पोस्ट कुछ और ही कहती है। अभिनेत्री ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट साझा कर अटकलों पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर साफ कर दिया कि उनकी अगली फिल्म को सीबीएफसी से मंजूरी नहीं मिली है।
Emergency: 'इमरजेंसी' को नहीं मिली सेंसर बोर्ड से हरी झंडी, रिलीज की अटकलों पर कंगना रणौत ने किया बड़ा खुलासा
कंगना रणौत की तरफ से साझा किए गए वीडियो में उन्होंने दावा किया कि फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर सेंसर बोर्ड के सदस्यों को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अभिनेत्री ने कहा, 'कुछ अफवाहें हैं कि मेरी फिल्म इमरजेंसी को सेंसर बोर्ड ने मंजूरी दे दी है, लेकिन यह सच नहीं है। वास्तव में, हमारी फिल्म को शुरुआत में मंजूरी दे दी गई थी, लेकिन सेंसर बोर्ड के सदस्यों को जान से मारने की धमकियां मिलने के कारण प्रमाणन रोक दिया गया है।'
कंगना रणौत ने अपनी बात में जोड़ा, 'हम पर कुछ सीन को हटाने का दबाव डाला जा रहा है, जैसे इंदिरा गांधी की हत्या, पंजाब दंगे और भी बहुत कुछ। अब, मुझे नहीं पता कि और क्या दिखाना है। हमें क्या करना चाहिए। क्या इन दृश्यों के दौरान फिल्म को ब्लैकआउट कर देना चाहिए? यह मेरे लिए अविश्वसनीय है और मुझे इस देश की वर्तमान सोच पर गहरा खेद है।'
#Emergency pic.twitter.com/Klko20kkqY
Khel Khel Mein Box Office Collection Day 16: 16वें दिन भी 'खेल खेल में' की हालत पतली, जानें कुल कमाई
यह विवाद तब पैदा हुआ जब कंगना रणौत की 'इमरजेंसी' को बैन करने की मांग की गई। फिल्म को तेलंगाना में प्रतिबंधित किए जाने की संभावना है, जहां पूर्व आईपीएस अधिकारी तेजदीप कौर मेनन के नेतृत्व में तेलंगाना सिख सोसाइटी के 18 सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने फिल्म में समुदाय को आतंकवादी और राष्ट्र-विरोधी के रूप में चित्रित करने का आरोप लगाया है।
Coolie: रजनीकांत की फिल्म 'कुली' में प्रीति बन छाएंगी श्रुति हासन, निर्माताओं ने खास अंदाज में किया वेलकम
सरकारी सलाहकार मोहम्मद अली शब्बीर ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सिख समुदाय के नेताओं को आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार कानूनी परामर्श लंबित रहने तक कंगना रणौत की आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करेगी। जानकारी हो कि हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रणौत 6 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म में पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में हैं।