राजकुमार हिरानी ने हमेशा अपनी फिल्मों से तहलका मचाया है। अपनी सम्मोहक कहानियों और भावनात्मक गहराई के लिए मशहूर उनकी फिल्में लगातार दर्शकों के दिलों को छूती रही हैं। बीते साल की आखिर में, उन्होंने शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'डंकी' रिलीज की, जिसने न केवल जनता का दिल जीता, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों से भी जबरदस्त प्रशंसा प्राप्त की। फिल्म 'डंकी' के लिए निर्माता को अब एक और बड़ा सम्मान हासिल हुआ है।
फिल्म का प्रभाव जारी है, क्योंकि राजकुमार हिरानी को अब 'डंकी' की स्क्रीनिंग के लिए शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (एसआईएफएफ) से निमंत्रण मिला है। राजकुमार हिरानी को फिल्म प्रतिनिधि के रूप में एसआईएफएफ में आमंत्रित किया गया है। फिल्म को एसआईएफएफ 2024 के अंतर्राष्ट्रीय पैनोरमा खंड के लिए चुना गया है, जिसका आयोजन 14 जून को हुआ और यह 23 जून तक जारी रहेगा। बीते दिन फिल्म की स्क्रीनिंग हुई अब 18 और 20 जून को भी 'डंकी' की स्क्रीनिंग होगी।
3 of 5
डंकी
- फोटो : सोशल मीडिया
यह वास्तव में फिल्म निर्माता और पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण है। शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (एसआईएफएफ) 1993 में स्थापित, इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त गैर-विशिष्ट प्रतिस्पर्धी फिल्म फेस्टिवल में से एक है।
Mandira Bedi: मंदिरा ने बेटी को गोद लेने के लिए किया था संघर्ष, बोलीं- तारा को हमारी जिंदगी में आना ही था
4 of 5
डंकी
- फोटो : सोशल मीडिया
'डंकी' में शाहरुख खान के साथ बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर मुख्य भूमिका हैं। जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित, अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, 'डंकी' बड़े पर्दे पर धमाल मचाने में सफल रही थी।
Shoojit Sircar: फादर्स डे के मौके पर शूजीत सरकार का तोहफा, अभिषेक बच्चन की फिल्म की रिलीज डेट आई सामने
5 of 5
डंकी
- फोटो : सोशल मीडिया
'डंकी' की बात करें तो इसकी कहानी अवैध रूप से अपने पसंदीदा देश में घुसने की प्रक्रिया यानी 'डंकी फ्लाइट्स' पर आधारित है। राजकुमार हिरानी की 'डंकी' यूरोप के ले ग्रैंड रेक्स में प्रदर्शित होने वाली पहली बॉलीवुड हिंदी भाषा की फिल्म बनी थी। वहीं, अब शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म प्रतिनिधि के रूप में राजकुमार हिरानी को न्यौता मिलना पूरे देश के लिए गर्व की बात है।