फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sameer Khakhkhar Passed away: Doordarshan Show Fame Actor Died Known for Playing Khopdi in Nukkad News

Sameer Khakhkhar: नहीं रहे अभिनेता समीर खख्खर, दूरदर्शन के सीरियल नुक्कड़ में खोपड़ी के किरदार से हुए थे मशहूर

Wed, 15 Mar 2023 09:54 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 15 Mar 2023 09:54 AM IST
सार

समीर खख्खर 90 के दशक की फिल्मों में जाना पहचाना नाम बन गए थे। मगर, एक वक्त बाद उन्होंने अभिनय दुनिया को अलविदा कह दिया था। 

विज्ञापन
Sameer Khakhkhar Passed away: Doordarshan Show Fame Actor Died Known for Playing Khopdi in Nukkad News
समीर खख्खर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

दूरदर्शन के चर्चित धारावाहिक ‘नुक्कड़’ में खोपड़ी का किरदार अदा करके घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता समीर खख्खर का निधन हो गया है। समीर खख्खर सांस की तकलीफ व अन्य मेडिकल समस्याओं से पीड़ित थे। कल दोपहर में उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसके बाद समीर को बोरीवली में एम एम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह जिंदगी से जंग हार गए।

विज्ञापन

90 के दशक के मशहूर एक्टर
समीर खख्खर 90 के दशक की फिल्मों में जाना पहचाना नाम बन गए थे। मगर, एक वक्त बाद उन्होंने अभिनय दुनिया को अलविदा कह दिया था। इतना ही नहीं, वर्ष 1996 में ही उन्होंने देश छोड़ दिया और अमेरिका जाकर रहने लगे। हालांकि, समीर ने अमेरिका में जाकर अभिनय नहीं किया, बल्कि जावा कोडर के रूप में नौकरी कर ली थी।
Bollywood: जब अजीबोगरीब वजह से मुसीबत में फंसे सितारे, किसी को इंटरव्यू तो किसी को आंख मटकाना पड़ा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी पर पड़ी मंदी की मार
अमेरिका में नौकरी करते हुए समीर खुश थे, लेकिन वहां मंदी आने के बाद वर्ष 2008 में उनकी नौकरी छूट गई। एक बार अमर उजाला से बातचीत में समीर ने बताया था कि वह अमेरिका में रहकर खुश थे और वहां उन्हें कोई एक अभिनेता के रूप में नहीं जानता था। यही कारण रहा कि उन्हें अभिनय छोड़कर दूसरे क्षेत्रों में हाथ आजमाना पड़ा। बातचीत के दौरान समीर ने कहा था कि जब वह देश में भी थे तब भी उन्हें काम के लिए बहुत ज्यादा ऑफर नहीं मिलते थे और जो मिलते थे वह धारावाहिक 'नुक्कड़' में निभाए किरदार खोपड़ी के जैसे ही थे।
Taapsee Pannu: बॉलीवुड पार्टीज को लेकर तापसी पन्नू का खुलासा, बोलीं- कोई गिफ्ट लेकर नहीं जाता

विज्ञापन

वेब सीरीज में भी आए नजर
बता दें कि समीर ने अभिनय में अपने करियर की शुरुआत धारावाहिक 'नुक्कड़' से ही की थी। उसके बाद उन्हें दूरदर्शन के ही धारावाहिक 'सर्कस' में चिंतामणि की भूमिका निभाते हुए देखा गया। डीडी मेट्रो के धारावाहिक 'श्रीमान श्रीमती' में भी समीर ने फिल्म निर्देशक टोटो की भूमिका निभाई। इसके अलावा उन्होंने धारावाहिक 'संजीवनी' में भी गुड्डू माथुर का रोल अदा किया था। इसके अलावा उन्होंने 'हंसी तो फंसी', 'जय हो', 'पटेल की पंजाबी शादी' जैसी फिल्मों में काम किया। समीर खख्खर जी5 की वेब सीरीज सनफ्लॉवर में भी नजर आए थे।
Bhabiji Ghar Par Hai 2000: दर्शकों ने कहा, आई लव यू 2000, कलाकारों ने हाथ जोड़कर कहा, शुक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed