शेरनी अपने पंजो को तेज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, क्योंकि डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने क्राइम थ्रिलर सीरीज 'आर्या' के दोनों सीजन हिट रहने के बाद तीसरे सीजन की घोषणा भी कर दी है। आर्या के 'सीजन 2' में दमदार किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी एक बार फिर से 'आर्य सरीन' के रूप में वापसी कर रही हैं। वहीं निर्माता और निर्देशक राम माधवानी भी स्क्रीन पर जादू पैदा करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
2 of 4
आर्या
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'आर्या सीजन 2' में सुष्मिता को एक ऐसी महिला के किरदार में दिखाया गया था, जो अपना पति खोने के बाद अपने परिवार को बचाने के लिए अपराध की दुनिया के शातिर नेटवर्क में कदम रखती है। पिछले सीजन की कहानी में एक पत्नी और एक मां के संघर्ष की कहानी दिखाई थी, जो बुरे से बुरे हालात में भी डटकर खड़ी है। इस बार आर्या सरीन और भी तेज, मजबूत व उग्र हो गई है। इसलिए आर्या सीजन तीन और भी धमाकेदार होने वाला है।
3 of 4
आर्या सीरीज
- फोटो : social media
'आर्या के सीजन 3' को लेकर सुष्मिता सेन कहती हैं कि आर्या सरीन के लिए यह एक नया सबेरा है, सीजन 3 में वह अतीत की बाधाओं से मुक्त होकर अपनी नई कहानी शुरू कर रही है। आर्या की भूमिका को दोहराना है, जैसे पुरानी जींस पहनना, लेकिन नए सफर के लिए। सुष्मिता सेन ने कहा कि "राम माधवानी और डिज्नी प्लस हॉटस्टार टीम के साथ वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है।
4 of 4
राम माधवानी
- फोटो : फाइल
आर्या के आगामी सीजन के लिए निर्माता राम माधवानी भी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "डिज्नी प्लस हॉटस्टार 'आर्या 2' को बनाने में एक अद्भुत भागीदार रहा है और हम एक बार फिर से नए सीजन के लिए उनसे जुड़कर खुश हैं"। वह कहते हैं कि "एक मनोरंजक कहानी, रोमांच और पारिवारिक प्रेम विकसित करने की यात्रा शुरू हो गई है और हमें यकीन है कि यह एक बार फिर दर्शकों को और अधिक पसंद आएगी। सुष्मिता सेन और सह-निर्माता अमिता माधवानी और पूरी राम माधवानी फिल्म्स टीम के साथ वापस आना बहुत अच्छा है।"