फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक महीने में दूसरी बार खराब हुई दिलीप कुमार की तबीयत, डॉक्टरों ने दी हेल्थ अपडेट

Wed, 10 Oct 2018 09:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Oct 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
dilip kumar health condition now stable
दिलीप कुमार

दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार की तबीयत एक बार फिर से खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें रविवार की रात को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिलीप कुमार को निमोनिया की शिकायत हुई थी। उनके ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ये जानकारी दी गई थी।

dilip kumar health condition now stable
dilip kumar

दिलीप कुमार अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। लीलावती अस्पताल के वाइस प्रेसिडेंट ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए जानकारी दी कि 'फिलहाल दिलीप कुमार की हालत स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है।' बता दें कि दिलीप कुमार की उम्र 95 साल है।

dilip kumar health condition now stable
दिलीप कुमार

दिलीप कुमार के एक पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने ट्वीट कर बताया कि 'आपको सूचित करना चाहते हैं कि रविवार की रात दिलीप कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें फिर से निमोनिया हो गया है जिसका इलाज किया जा रहा है। उनके लिए प्रार्थना। आपको स्वास्थ्य की जानकारी देते रहेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
dilip kumar health condition now stable
दिलीप कुमार

इससे पहले 5 सितंबर को दिलीप कुमार के सीने में दर्द और इंफेक्शन की शिकायत की थी। उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो लगातार ट्वीट के जरिए दिलीप कुमार की सेहत के बारे में जानकारी देती रहती थीं। उस समय भी दिलीप कुमार की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा था। इसके चलते उन्हें तीन दिन तक आईसीयू में रहना पड़ा था। एक महीने बाद फिर से वो अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।

विज्ञापन
dilip kumar health condition now stable

दिलीप कुमार आखिरी बार स्क्रीन पर साल 1998 में 'किला' फिल्म में नजर आए थे। दिलीप कुमार और सायरा बानो ने लव मैरिज की थी। शादी के समय दिलीप की उम्र 44 थी, जबकि सायरा की 22 साल की। शादी के इतने साल बाद भी सायरा और दिलीप का रिश्ता उतना ही मजबूत है जो तस्वीरों में साफ दिखाई देता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed