फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मी टू कैंपेन की चपेट में आए सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य, महिला ने बताया- 'पहले जबरन किस किया, फिर...'

Wed, 10 Oct 2018 09:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Oct 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
me too campaign singer abhijeet bhattacharya accused harassment
Abhijeet Bhattacharya

बॉलीवुड में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ यौन शोषण का मामला क्या उठाया एक के बाद एक कई सेलिब्रिटीज पर आरोपों का सिलसिला चल पड़ा है। नाना पाटेकर के बाद विकास बहल, कैलाश खेर, जुल्फी सैयद और आलोकनाथ पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है।

Trending Videos
me too campaign singer abhijeet bhattacharya accused harassment
अभिजीत भट्टाचार्य

अक्सर अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य पर यौन शोषण का आरोप लगा है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, मंगलवार को एक फ्लाइट अटेंडेंट ने अभिजीत पर आरोप लगाते हुए कहा कि '20 साल पहले कोलकता के एक पब में उन्होंने उसे लगभग किस कर लिया था और उनका बायां कान नोंच लिया था।' 

me too campaign singer abhijeet bhattacharya accused harassment
abhijeet

आरोपों पर सफाई देते हुए अभिजीत ने इन सब से इनकार करते हुए कहा कि 'मैं तो उस वक्त पैदा भी नहीं हुआ था। किसी ने मुझे फोन पर बताया कि जब मैं पैदा भी नहीं हुआ था। मैं अपनी पूरी जिंदगी में किसी पब में नहीं गया हूं। आपने कभी मुझे फिल्मी या पेज 3 पार्टी में नहीं देखा होगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
me too campaign singer abhijeet bhattacharya accused harassment
अभिजीत भट्टाचार्य

अभिजीत ने कहा कि 'मेरे नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर किसी को इससे फायदा होता है तो अच्छी बात है। जो लड़िकयां अभी आरोप लगाने के लिए बाहर आ रही हैं वो मोटी और भद्दी हैं। कोई उन्हें देखता भी नहीं। केवल लोगों का ध्यान खींचने के लिए वो इस तरह के आरोप लगा रही हैं।' बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब अभिजीत पर इस तरह के आरोप लगे हों। इससे पहले भी कई महिलाओं ने अभिजीत पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
me too campaign singer abhijeet bhattacharya accused harassment
tanushree dutta

इससे पहले मी टू कैंपेन की शुरुआत तनुश्री दत्ता से हुई। तनुश्री के आरोपों के बाद नाना पाटेकर ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की लेकिन उन्होंने केवल इतना ही कहा कि '10 साल पहले जो सच था वही आज भी है। मुझे जो कहना था मैंने कह दिया थैंक्यू वेरी मच।' नाना पाटेकर ने पत्रकारों के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया और उठकर चले गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed