धर्मेंद्र बॉलीवुड के हैंडसम और डैशिंग स्टार्स में से एक रहे हैं। 70 और 80 के दशक में धर्मेंद्र सिर्फ स्क्रीन पर ही अपना करिश्मा नहीं दिखा रहे थे बल्कि असल जिंदगी में भी उनका चार्म लोगों पर हावी हो रहा था, खासकर हीरोइनों पर।
हेमा मालिनी के साथ उनका अफेयर तो खूब चर्चा में रहा।
2 of 9
हेमा मालिनी के साथ धर्मेंद्र
उस वक्त धर्मेंद्र शादीशुदा थे, बावजूद इसके हेमा मालिनी उनके प्यार में पड़ गईं। दोनों के इस अफेयर की आंच धर्मेंद्र की शादीशुदा जिंदगी पर पड़ रही थी। धर्मेंद्र की पत्नी प्रकाश कौर काफी परेशान हो गईं। कोई पराई औरत उनके पति पर डोरे डाल रही थी, भला वो कैसे बर्दाश्त करतीं ?
लेकिन जब धर्मेंद्र भी पीछे नहीं हटे और दोनों का रोमांस परवान चढ़ गया तो मजबूरन प्रकाश कौर को पीछे हटना पड़ा। धर्मेंद्र हेमा मालिनी प्रकाश से अलग नहीं होना चाहते थे और हेमा मालिनी से भी अलग नहीं होना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाकर हेमा मालिनी से शादी कर ली ताकि उन्हें प्रकाश कौर को तलाक ना देना पड़े।
आज धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बारे में तो हर कोई जानता है उनकी लाइफ और अफेयर के खूब किस्से लिखे और पढ़े जा चुके हैं, लेकिन प्रकाश कौर कैसी जिंदगी जीती हैं, कैसे बिना लाइमलाइट में रहे अपने पति के साथ एक मजबूत स्तंभ बनकर खड़ी रहीं, कोई नहीं जानता। आज हम आपको धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के बारे में बताएंगे।
5 of 9
प्रकाश कौर के साथ धर्मेंद्र
- फोटो : indianexpress
धर्मेंद्र से जब प्रकाश कौर की शादी हुई उस वक्त वो मात्र 19 साल की थीं। स्टारडम, ग्लैमर, चकाचौंध और फिल्मी नगरी जैसी चीजों से उनका कोई वास्ता नहीं था जबकि पति उस वक्त हिंदी फिल्मों का सुपरस्टार था। धर्मेंद्र की छवि एक ऐसे शख्स के तौर पर थी जो हर दूसरी हीरोइन पर अपनी जान छिड़कता था। दो दशकों तक प्रकाश कौर धर्मेंद्र की जिंदगी में गुमनाम सी ही रहीं। प्रकाश कौर को इस बात का मलाल तो था कि धर्मेंद्र अच्छे पति नहीं बन पाए, लेकिन एक सच्ची पतिव्रता बनने में खुद उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी।