{"_id":"5937c2ec4f1c1b361d9c9400","slug":"salman-khan-is-the-most-caring-boyfriend-for-iluliya-vantur-and-katrina-kaif","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैट और यूलिया, दोनों के लिए 'फिक्रमंद' हैं सलमान, ये रहे सबूत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैट और यूलिया, दोनों के लिए 'फिक्रमंद' हैं सलमान, ये रहे सबूत
amarujala.com-Presented by: कुशमिता राणा
Updated Wed, 07 Jun 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
सभी जानते हैं कि सलमान जिन लोगों से प्यार करते हैं उनके लिए वो कुछ भी कर जाते हैं। फिर चाहे वो उनके भाई-बहन हों या दोस्त। बात अगर गर्लफ्रेंड की हो तो सलमान से बेहतर कोई नहीं। सलमान के ये मूव्स देखकर सभी ब्वॉयफ्रेंड्स को उनसे सीख लेनी चाहिए।
सलमान ने हाल ही में अपनी ई-साइकिल लॉन्च की। इसके बाद वो सीधा अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने अपनी बहन अलविरा के घर पहुंचे। वहां सलमान और यूलिया ने काफी वक्त तक एक-दूसरे से बात की। दोनों कैमरा देखने के बावजूद वहीं खड़े बात करते रहे।
जब दोनों की बातें खत्म हो गईं तो सलमान खुद यूलिया को छोड़ने गाड़ी तक आए। यूलिया के बॉडीगार्ड वहीं मौजूद थे फिर भी सलमान ने खुद उन्हें छोड़ना बेहतर समझा। जब तक यूलिया सलमान की आंखों से ओझिल नहीं हो गईं सलमान वहीं खड़े रहे। यूलिया के जाने के बाद ही सलमान ने वहां से विदाई ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान, कैटरीना कैफ
ये पहली बार नहीं है जब सलमान 'जेंटलमैन' बने हों। अभी हाल ही में जब कैटरीना की ड्रेस एक प्रेस मीट के दौरान खिसक गई थी तो सलमान ने उन्हें ठीक करने के लिए कहा था। सलमान ने पूरा ध्यान रखा था कि कैट खुद को किसी परेशानी में न डाल लें।
विज्ञापन
bollywood
सलमान अपनी गर्लफ्रेंड के कामों को हमेशा सपोर्ट भी करते आए हैं। अभी हाल ही में लॉन्च हुए यूलिया के गाने को सलमान ने खूब प्रमोट किया था।