बॉलीवुड की फिल्मों में कई बेहतरीन गानों के लिए अपनी आवाज देने वाले प्लेबैक सिंगर शांतनु मुखर्जी यानी शान 30 सितंबर को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। मध्य प्रदेश के खंडवा में जन्मे शांतनु मुखर्जी बंगाली परिवार से संबंध रखते हैं। शान के दादा, जहर मुखर्जी जाने माने गीतकार थे। उनके पिता मानस मुखर्जी एक म्यूजिक डायरेक्टर थे। शान ने अब तक अपने पूरे करियर में हिंदी, बंगाली, मराठी, उर्दू, तेलूगु, कन्नड़, नेपाली, ओरिया, पंजाबी और मलयालम सहित कई भाषाओं में गाने गाकर संगीत प्रेमियों का दिल जीता है। तो चलिए जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी खास बातें-
Shaan Birthday: 17 साल की उम्र से ही जिंगल्स गाने लगे थे शान, इस एलबम से मिली थी सफलता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 30 Sep 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन